पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस महामारी के चलते तमाम परिवार भी तबाह होते जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली के एक पत्रकार अजय झा के साथ हुआ।

नई दिल्ली. पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं रहा। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस महामारी के चलते तमाम परिवार भी तबाह होते जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली के एक पत्रकार अजय झा के साथ हुआ। उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव मिला है। इतना ही नहीं इस बीमारी ने उनके सास ससुर की भी जान ले ली है। पत्रकार अजय ने सोशल मीडिया पर बेहद मार्मिक अपील की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अजय इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, मेरे घर में सभी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। 10 दिन में परिवार को दो सदस्यों की जान चली गई। पहले मेरे ससुर की मौत हुई। दो दिन पहले सास ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन गंभीर नहीं है। शव भी यहीं रखा है। कोई ले नहीं गया। एंबुलेंस आई थी। लेकिन वो भी शव नहीं ले गई। सब एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। केजरीवाल सरकार दावा कुछ कर रही है, लेकिन सच्चाई कुछ और है। सब भगवान भरोसे है। 

परिवार के लिए मांगी मदद
अजय ने कहा, उनका पूरा परिवार तकलीफ में है। लोगों से वे मदद मांग रहे हैं। ताकि इस संकट में सुरक्षित बच सकें। उन्होंने कहा, मेरी दो छोटी बच्चियां हैं। मेरी पत्नी भी टूट चुकी है। मदद चाहिए...इलाज चाहिए..यही उम्मीद है कि लोग सुनेंगे और मदद के लिए आगे आएंगे।

राहुल गांधी ने दिया मदद का भरोसा
राहुल गांधी ने अजय के वीडियो को शेयर किया। उन्होंने लिखा, हम आपका दर्द साझा करते हैं। हम आपको बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अजय झा के इस वीडियो पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उनकी आपबीती सुन लोग भावुक भी हो गए। 

Scroll to load tweet…