राहुल गांधी ने आरईसीपी को लेकर सरकार पर हमला बोला है। जिसमें उन्होंने मेक इन इंडिया को लेकर सवाल किया है। इसके साथ ही नौकरियों को लेकर चिंता जाहिर की है। 

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने क्षेत्रीय समग्र आर्थिक समझौते (आरईसीपी) को लेकर सोमवार को सरकार पर कटाक्ष किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘बाय फ्राम चाइना’ (चीन से खरीदो) हो गया है। राहुल ने आरईसीपी से जुड़ी एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि आरईसीपी से भारत में सस्ते सामान की बाढ़ आ जाएगी जिससे लाखों नौकरियां चली जाएंगी और अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चली जाएंगी नौकरियां 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘बाय फ्राम चाइना’ बन गया है। हर साल हम प्रति भारतीय के लिए 6000 रुपये की वस्तुओं का आयात करते हैं। 2014 के बाद से आयात में 100 फीसदी का इजाफा हुआ है।’’ राहुल ने दावा किया, ‘‘ आरईसीपी से भारत में सस्ते सामान की बाढ़ आ जाएगी जिससे लाखों नौकरियां चली जाएंगी और अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान होगा।’’

Scroll to load tweet…

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)