कांग्रेस लीडर राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने में कोई मौका नहीं छोड़ते। जरा-सा कोई मुद्दा हाथ लगा नहीं कि राहुल गांधी सोशल मीडिया से लेकर सावर्जनिक कार्यक्रमों में तक मोदी के खिलाफ मुखर हो जाते हैं, लेकिन भ्रष्ट लोगों के खिलाफ मोदी के एक्शन को वे सराहते हैं।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच 36 का राजनीति आंकड़ा है। राहुल गांधी ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते; जब किसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरने की बात होती हो। लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी के एक्शन को राहुल गांधी सराहते हैं। राहुल गांधी मानते हैं कि अगर आप भ्रष्ट हैं, चोर हैं, तो मोदी से आपको डर लगेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

असम के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया वीडियो
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी का एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते दिख रहे हैं। हिमंत सरमा लिखते हैं-राहुल गांधी भी मानते हैं कि भ्रष्ट लोग मोदी सरकार से डरते हैं। उन्हें सच बोलते हुए देखकर अच्छा लगा, आशा है कि यह एक बार की बात नहीं होगी।

pic.twitter.com/ov2JG0ZJR4

Scroll to load tweet…