महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है। विदेश दौरे से लौटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदान से कुछ दिन पहले पार्टी को चुनाव प्रचार में जान फूंकने की कोशिश की है। 

नई दिल्ली. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है। विदेश दौरे से लौटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदान से कुछ दिन पहले पार्टी को चुनाव प्रचार में जान फूंकने की कोशिश की है। हालांकि, अभी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का डेब्यू बाकी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी ने हरियाणा और महाराष्ट्र में दो दिन में 6 रैलियां की हैं। हालांकि, सोनिया ने अभी एक भी रैली नहीं की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी आखिरी चरण में प्रचार करेंगे।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी 18 अक्टूबर को हरियाणा के महेंद्रगण में रैली करेंगी। वे महाराष्ट्र में भी जनसभा कर सकती हैं। राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी दोनों राज्यों में स्टार प्रचारक बनाई गईं हैं, लेकिन वे अभी तक प्रचार से दूर हैं। 

राहुल के इस्तीफे के बाद पहला चुनाव लड़ रही कांग्रेस
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष बनाई गईं थीं। राहुल के इस्तीफे के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है।