नए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को मंत्रालय पहुंचकर जार्च संभाला। इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यालय का कामकाज दो शिफ्टों में करने का आदेश जारी किया। इसके साथ ही उनका फोकस अब कमाई बढ़ाने पर भी है।

नई दिल्ली. रेलवे मंत्रालय(सिर्फ रेलमंत्री का आफिस) में अब दो शिफ्टों में कामकाज होगा। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से शुरू होकर रात 12 बजे तक जारी रहेगी। गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंत्रालय पहुंचकर चार्ज संभाला और इस संबंध में आदेश जारी किए। रेल मंत्रालय के एडीजी पीआर डीजे नारायण के मुताबिक, यह आदेश सिर्फ एमबार सेल(मंत्री कार्यालय) के लिए जारी किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमाई पर फोकस
1994 बैच के IAS अधिकारी रहे अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिए हैं कि रेलवे की कमाई बढ़ाना उनका फोकस रहेगा। वैष्णव ओडिशा से राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने इलेक्ट्रोनिक्स व आईटी के साथ रेलवे मंत्रालय दिया गया है।

यह भी पढ़ें
मोदी की ड्रीम टीमः IT मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर, सिंधिया, अनुराग ठाकुर सहित कई मंत्रियों ने संभाला चार्ज

pic.twitter.com/jpihKKmEjp

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/6zFvbT3luK

Scroll to load tweet…