रेलवे ने अपने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया है। सोमवार को जारी एक आदेश के मुताबिक, मंत्रालय ने आरपीएफ को संगठित ग्रुप ए का दर्जा दिया है और इसका नाम बदल दिया है

नई दिल्ली: रेलवे ने अपने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया है। सोमवार को जारी एक आदेश के मुताबिक, मंत्रालय ने आरपीएफ को संगठित ग्रुप ए का दर्जा दिया है और इसका नाम बदल दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आदेश में कहा गया है, ‘‘ माननीय अदालत के आदेश के बाद कैबिनेट के निर्णय के मद्देनजर आरपीएफ को संगठित समूह ए (ओजीएएस) का दर्जा दिया जाता है और सूचित किया जाता है कि आरपीएफ को भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा के तौर पर जाना जाएगा।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)