MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: तबाही के मंजर की रोंगटे खड़ी कर देने वाली वो 20 तस्वीरें...

जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: तबाही के मंजर की रोंगटे खड़ी कर देने वाली वो 20 तस्वीरें...

जम्मू-कश्मीर में आसमान से बरस रही आफत, डोडा में बादल फटने से तबाही, कटरा में भूस्खलन से 31 मौतें। क्या यह सिर्फ बारिश है या पहाड़ों पर मंडरा रहा कोई बड़ा खतरा? सायरन, मलबा और टूटा नेटवर्क… क्या कश्मीर की सांसें थम रही हैं? तस्वीरों में देखें तबाही…

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Aug 27 2025, 09:25 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
120
जम्मू कश्मीर में आसमान का कहर
Image Credit : X

जम्मू-कश्मीर में आसमान का कहर

पिछले चार दिनों से जम्मू-कश्मीर पर बारिश का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। डोडा में बादल फटना, कटरा में भूस्खलन और नदियों के उफान ने राज्य में भय का माहौल पैदा कर दिया है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ कर दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
220
कटरा में वैष्णो देवी यात्रा रुकी
Image Credit : X

कटरा में वैष्णो देवी यात्रा रुकी

त्रिकुटा पहाड़ियों पर भूस्खलन के बाद वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पूरी तरह ठप हो गया है। 31 श्रद्धालुओं की मौत और कई घायल होने की खबर से इलाके में मातम है। मलबे के नीचे और लोगों के दबे होने की आशंका से सर्च ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

Related image1
वैष्णो देवी यात्रा में तबाही: रियासी भूस्खलन में 31 श्रद्धालुओं की मौत, अलर्ट जारी
320
डोडा में बादल फटने से तबाही
Image Credit : X

डोडा में बादल फटने से तबाही

डोडा जिले में बादल फटने के बाद आई बाढ़ ने पूरे इलाके का नक्शा बदल दिया। मकान, पुल और सड़कें बह गईं। चेनाब नदी उफान पर है और खतरे के सायरन लगातार बज रहे हैं।

420
नदियों का उफान, पुल ध्वस्त
Image Credit : social media

नदियों का उफान, पुल ध्वस्त

जम्मू की तवी नदी पर बना पुल सैलाब में ढह गया। पुल पर चलती गाड़ियां भी फंस गईं। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। किश्तवाड़ में भारी लोहे का पुल बह गया, जिससे इलाकों का संपर्क टूट गया।

520
उधमपुर में सड़कें और पेड़ ढहे
Image Credit : X

उधमपुर में सड़कें और पेड़ ढहे

उधमपुर में तेज हवाओं और बारिश से विशाल पेड़ उखड़कर कार पर गिर गए। सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। राहत दल घटनास्थल पर काम कर रहे हैं।

620
टेलीकॉम ब्लैकआउट, नेटवर्क गायब
Image Credit : X

टेलीकॉम ब्लैकआउट, नेटवर्क गायब

भारी बारिश और बाढ़ ने बिजली और मोबाइल नेटवर्क ठप कर दिए हैं। लोग संपर्क से बाहर हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हालात को 2014 की आपदा से भी खराब बताया है।

720
हजारों लोग बेघर, शेल्टर हाउस भरे
Image Credit : X

हजारों लोग बेघर, शेल्टर हाउस भरे

लगातार बारिश और बाढ़ के चलते 3,500 से ज्यादा लोग अस्थायी शेल्टर में रह रहे हैं। उन्हें खाने-पीने और दवाइयों की सप्लाई मिल रही है।

820
जम्मू में रिकॉर्डतोड़ बारिश
Image Credit : X

जम्मू में रिकॉर्डतोड़ बारिश

सिर्फ 6 घंटे में 22 सेंटीमीटर बारिश ने जम्मू का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है।

920
चेतावनी: और बढ़ सकती है मुसीबत
Image Credit : X

चेतावनी: और बढ़ सकती है मुसीबत

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है।

1020
गुप्त गंगा मंदिर पर बाढ़ का खतरा
Image Credit : X

गुप्त गंगा मंदिर पर बाढ़ का खतरा

डोडा के भद्रवाह इलाके में गुप्त गंगा मंदिर भी बाढ़ की चपेट में आ गया। पुजारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

1120
सेना और NDRF का रेस्क्यू अभियान
Image Credit : X

सेना और NDRF का रेस्क्यू अभियान

भारतीय सेना, NDRF और SDRF टीमें रात-दिन रेस्क्यू में जुटी हैं। हेलिकॉप्टर से बचाव और राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

1220
किश्तवाड़ में भारी पुल बहा
Image Credit : X

किश्तवाड़ में भारी पुल बहा

किश्तवाड़ का टनों वजनी लोहे का पुल सैलाब में बह गया। सड़क मार्ग टूटने से इलाके का संपर्क पूरी तरह कट गया है।

1320
मकानों का मलबा, चीखते लोग
Image Credit : X

मकानों का मलबा, चीखते लोग

भूस्खलन और बाढ़ से डोडा और कटरा में मकान मलबे में तब्दील हो गए। लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1420
बिजली ठप, अंधेरे में डूबे गांव
Image Credit : X

बिजली ठप, अंधेरे में डूबे गांव

भारी बारिश से बिजली के तार टूट गए। कई गांव पूरी तरह अंधेरे में हैं। प्रशासन इमरजेंसी सप्लाई देने की कोशिश कर रहा है।

1520
लाउडस्पीकर पर चेतावनी
Image Credit : X

लाउडस्पीकर पर चेतावनी

डोडा, कटरा और किश्तवाड़ में प्रशासन ने लाउडस्पीकर पर लोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर जाने की चेतावनी दी।

1620
मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
Image Credit : X

मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर हालात की गंभीरता बताई। उन्होंने कहा, "इतनी कनेक्टिविटी की समस्या पहले कभी महसूस नहीं हुई।"

Still struggling with almost nonexistent communication. There is a trickle of data flowing on Jio mobile but no fixed line WiFi, no browsing, almost no apps, things like X open frustratingly slowly, WhatsApp struggles with anything more than short text messages. Haven’t felt this…

— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 27, 2025

1720
कई हाईवे बंद
Image Credit : X

कई हाईवे बंद

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग समेत कई बड़ी सड़कें बंद कर दी गई हैं। पहाड़ी सड़कों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।

1820
कृषि और संपत्ति को भारी नुकसान
Image Credit : X

कृषि और संपत्ति को भारी नुकसान

बाढ़ और बारिश ने सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी फसलें बह गईं और लाखों का नुकसान हुआ है।

1920
भारतीय सेना के सेवा भाव देख भावुक हुए लोग
Image Credit : X

भारतीय सेना के सेवा भाव देख भावुक हुए लोग

भारतीय सेना लगातार प्रभावित गांवों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हेलिकॉप्टर और नावों का इस्तेमाल कर लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। सेना के सेवा भाव को देखकर तबाही में फंसे लोग भावुक हो जा रहे हैं।

2020
प्रकृति का कहर जारी
Image Credit : X

प्रकृति का कहर जारी

जम्मू-कश्मीर इन दिनों प्रकृति के कहर से जूझ रहा है। लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हालात खतरनाक हैं। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
जम्मू और कश्मीर
मानसून
 
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Kolkata Stampede: न पुलिस थी, न लाइट...आंखों के सामने दम तोड़ गई मां, चश्मदीदों की दिल दहलाने वाली दास्तां!
Recommended image2
Kolkata Stampede: बारिश, भीड़ और संकरा गेट...पंडाल में आखिर क्यों हुई भगदड़? देखें 11 तस्वीरें
Recommended image3
Kolkata Stampede: बिखरे जूते-चप्पल, अपनों को CPR देते लोग...कोलकाता हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO
Recommended image4
'हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं': कंपनी को भेजा ईमेल, फिर किराए के घर में पत्नी के जन्मदिन पर मिलीं टेक कपल की लाशें
Recommended image5
India-UN Row: CJP और युवाओं पर UN रिपोर्ट को भारत ने बताया ‘अफवाह’, गुमनाम दावों पर सवाल
Related Stories
Recommended image1
वैष्णो देवी यात्रा में तबाही: रियासी भूस्खलन में 31 श्रद्धालुओं की मौत, अलर्ट जारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved