अजमेर से दिल्ली कैंट तक रेगुलर चलने वाली इस ट्रेन की स्टॉपेज जयपुर, अलवर, और गुड़गांव में होगी।

Vande Bharat express train: राजस्थान को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात 12 अप्रैल को मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जयपुर से दिल्ली से कैंट के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जयपुर से दिल्ली के बीच इन स्टॉपेज पर हाल्ट

राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उद्घाटन के बाद अजमेर से दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस की रेगुलर सर्विस 13 अप्रैल, 2023 से शुरू होगी। अजमेर से दिल्ली कैंट तक रेगुलर चलने वाली इस ट्रेन की स्टॉपेज जयपुर, अलवर, और गुड़गांव में होगी।

सवा पांच घंटे में तय कर लेगी दूरी

नई वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से अजमेर पहुंचने में महज पांच घंटे 15 मिनट का समय लेगी। जबकि इसी रूट पर शताब्दी एक्सप्रेस सवा छह घंटे में यह दूरी तय करती है। शताब्दी से वंदेभारतर करीब एक घंटे अधिक तेजी से दौड़ते हुए दिल्ली से अजमेर तक पहुंचेगी। अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस विश्व की पहली सेमी हाईस्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी जो हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) क्षेत्र पर होगी। यह ट्रेन पुष्कर, अजमेर शरीफ दरगाह आदि सहित राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। साथ ही बढ़ी हुई कनेक्टिविटी से क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

देश में चौदह वंदे भारत ट्रेन...

1- नई दिल्ली-वाराणसी

कब चली - 15 फरवरी, 2019

पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 15 फरवरी, 2019 को चलाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

2- नई दिल्ली-कटड़ा

कब चली - 3 अक्टूबर, 2019

दूसरी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलाई गई थी।

3- मुंबई-गांधीनगर

कब चली - 30 सितंबर, 2022

तीसरी वंदे भारत ट्रेन मुंबई से गुजरात की राजधानी गांधीनगर कैपिटल के बीच चलाई गई।

4- नई दिल्ली-अंब अंदौरा

कब चली - 13 अक्टूबर, 2022

चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के अम्ब अंदौरा के बीच चलाई गई।

5- मैसूर-चेन्नई

कब चली - 11 नवंबर, 2022

पांचवीं वंदे भारत ट्रेन कर्नाटक के मैसूर से तमिलनाडु के चेन्नई के बीच चल रही है।

6- नागपुर-बिलासपुर

कब चली - 11 दिसंबर, 2022

छठी वंदे भारत ट्रेन 11 दिसंबर, 2022 को महाराष्ट्र के नागपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बीच चलाई गई।

7- हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी

कब चली - 30 दिसंबर 2022

सातवीं वंदे भारत ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलाई गई। यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलती है। एक दिन इसका मेंटेनेंस किया जाता है।

8- विशाखापट्नम-सिकंदराबाद

कब चली - 15 जनवरी, 2023

देश की आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस आंध्रप्रदेश के विशाखापट्नम से सिकंदराबाद के बीच शुरू की गई।

9- मुंबई-सोलापुर

कब चली - 10 फरवरी, 2023

9वीं वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई से सोलापुर के बीच 10 फरवरी, 2023 को शुरू की गई।

10- मुंबई-शिरडी

कब चली - 10 फरवरी, 2023

10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से साईंनगर शिर्डी के बीच शुरू की गई। पीएम मोदी ने ही इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

11- रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन

कब चली - 1 अप्रैल, 2023

देश की 11वीं वंदे भारत ट्रेन 1 अप्रैल, 2023 को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच चलाई गई। यह ट्रेन शनिवार छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलती है।

12- सिकंदराबाद-तिरुपति

कब चली - 8 अप्रैल, 2023

देश की 12वीं वंदे भारत ट्रेन तिरुपति से सिकंदराबाद (Secunderabad-Tirupati Vande Bharat Train) के बीच चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़ हफ्ते में 6 दिन चलेगी। एक दिन मेंटेनेंस होगा।

13- चेन्नई-कोयंबटूर

कब चली - 8 अप्रैल, 2023

देश की 13वीं वंदे भारत चेन्नई से कोयम्बटूर (Chennai-Coimbatore Vande Bharat Train) के बीच चलेगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़ कर हफ्ते में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन चेन्नई से कोयंबटूर तक का 495 KM का सफर 6 घंटे 10 मिनट में पूरा करेगी।

14- अजमेर-दिल्ली कैंट

कब चलेगी-13 अप्रैल 2023

देश की यह 14वीं ट्रेन होगी और राजस्थान की पहली ट्रेन। अजमेर से दिल्ली कैंट तक की दूरी यह ट्रेन महज सवा पांच घंटे में तय करेगी।

यह भी पढ़ें:

अब पीएम की डिग्री पर शरद पवार ने विपक्ष को दी नसीहत: NCP प्रमुख बोले-देश में कई महत्वपूर्ण मुद्दे, डिग्री कोई मुद्दा नहीं