भारत की अर्थव्यवस्था ग्रोथ के आंकड़े जारी किए गए हैं। मार्च तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत बढ़ी है।

Rajeev Chandrasekhar on GDP growth: भारत की अर्थव्यवस्था ग्रोथ के आंकड़े जारी किए गए हैं। मार्च तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत बढ़ी है। जारी हुए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश की इकोनॉमी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत बढ़ने से वार्षिक वृद्धि दर बढ़कर 8.2 प्रतिशत हो गई है। अर्थव्यवस्था बढ़ोत्तरी का आंकड़ा सामने आने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के अर्थव्यवस्था पर दिए गए बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भारत के बारे में बेशर्म और मूर्खतापूर्ण टिप्पणी करने वालों ने जब कमान संभाली थी तो भारतीय अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया था। लेकिन पीएम मोदी की न्यू इंडिया में देश की अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी और पूर्व गवर्नर रघुराम राजन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करने के साथ राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यू इंडिया में देश की अर्थव्यवस्था का विकास दर 8.2% तक वृद्धि कर गया है। उन्होंने कहा कि भारत के बारे में बेशर्म, मूर्खतापूर्ण टिप्पणी करने वाले कांग्रेस के जोकर महाकाव्य बन रहे हैं। यह वही गिरोह है जिसने #LostDecade में 2004-2014 तक भारतीय अर्थव्यवस्था को नष्ट करने की कमान संभाली थी। कांग्रेस ने 2004 से 2014 की अवधि में हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया जिससे भारत 5 सबसे कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार तीसरे वर्ष दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

Scroll to load tweet…