भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग चल रही है। इस अदृश्य दुश्मन ने लड़ाई में हर कोई बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। भाजपा के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कोरोना के संकट के वक्त दूसरों की मदद करने रहे लोगों को असली हीरो बताया।

बेंगलुरु. भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग चल रही है। इस अदृश्य दुश्मन ने लड़ाई में हर कोई बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। भाजपा के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कोरोना के संकट के वक्त दूसरों की मदद करने रहे लोगों को असली हीरो बताया। उन्होंने कहा, जो लोग ऐसे संकट के वक्त में जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आए हैं, वे असली हीरो हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, राजीव चंद्रशेखर ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा किए गए कामों को शेयर करते हुए ये बात कही। राजीव चंद्रशेखर ने संघ की तारीफ करते हुए असली हीरो बताया। 

Scroll to load tweet…

संघ ने 1 लाख 45 हजार राशन किट बांटी
संघ के कार्यकर्ता देशभर में राहत कार्यों में मदद कर रहे हैं। राजीव चंद्रशेखर ने संघ की कर्नाटक दक्षिण शाखा के कामों का जिक्र किया। अब तक संघ की इस शाखा द्वारा 1 लाख 45 हजार 254 राशन किट बांटी जा चुकी हैं। वहीं, 3 लाख से ज्यादा फूड पैकेट भी बांटे गए हैं।

इसके अलावा संघ के कार्यकर्ताओं ने 1258 यूनिट ब्लड भी डोनेट किया है। संघ द्वारा लगभग 5 लाख से ज्यादा लोगों की मदद की गई है। इसके अलावा मास्क भी बांटे गए हैं। दक्षिण कर्नाटक में 906 जगहों पर 12 हजार 999 स्वंयसेवक जुटे हैं।