भारत को फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल मिल गया है। इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांसिसी वायुसेना के विमान में सवार होकर मेरिगनेक पहुंचे। यहां दसौल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने उनका स्वागत किया।

नई दिल्ली. भारत को फ्रांस से लड़ाकू विमान राफेल मिल गया है। इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांसिसी वायुसेना के विमान में सवार होकर मेरिगनेक पहुंचे। यहां दसौल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने उनका स्वागत किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजनाथ सिंह ने राफेल में ऐसे भरी उड़ान

"

फोटो : उड़ान भरने से पहले इस लुक में नजर आए राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने बताया कि राफेल एक फ्रांसीसी शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ है "हवा का झोंका"। मुझे यकीन है कि यह अपने नाम पर जीवित रहेगा। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की थी। 

फ्रांस में राजनाथ सिंह ने कहा, "यह समारोह वास्तव में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। यह समारोह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की गहराई को दर्शाता है।

राजनाथ सिंह ने कैसे की राफेल की पूजा<br/>फ्रांस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल की पूजा की। उन्होंने सबसे पहले ऊं लिखा, इसके बाद कलावा बांधा और नारियल चढ़ाया। इसके अलावा राफेल के पहियों के नीचे नींबू रखा, जिससे की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएं। बता दें कि वायुसेना के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। फ्रांस ने भारत को RB 001 राफेल विमान सौंप दिया है।