कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने बचपन के दिनों की तस्वीरें शेयर की हैं। राहुल गांधी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हर भाई-बहन के बीच हमेशा प्यार बना रहे।  

नई दिल्ली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने लिखा है कि हर भाई-बहन के बीच हमेशा प्यार बना रहे। राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी के साथ की चार तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये तस्वीरें बचपन से लेकर जवानी तक की हैं। पहली तस्वीर में राहुल गांधी अपनी नन्हीं बहन प्रियंका के हाथ को छूते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह अपनी बहन को गोद लेने की कोशिश करते दिख रहे हैं। तीसरी फोटो एक कार की है, जिसमें भाई-बहन मस्ती कर रहे हैं। चौथी फोटो वर्तमान समय की है। 

हमेशा बना रहे भाई-बहन का प्यार
तस्वीर शेयर करने के साथ ही राहुल गांधी ने ट्वीट किया है, "भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का सबसे खूबसूरत दिन, आज देश भर में राखी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं कामना करता हूं कि हर भाई-बहन के बीच का प्यार हमेशा बना रहे।"

Scroll to load tweet…

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि मैं और मेरी बहन प्रियंका गांधी बचपन से साथ रहे हैं। जीवन में कई उतार-चढ़ाव एक साथ देखे हैं और हमेशा एक-दूसरे को हिम्मत और ताकत दी है। प्रियंका गांधी ने भी भाई राहुल गांधी के साथ की कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर किया है। इनमें रॉबर्ट वाड्रा से शादी और 2019 के चुनाव अभियान की तस्वीरें शामिल हैं।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- महंगाई पर कांग्रेस जारी रखेगी केंद्र सरकार का घेराव, 17-23 अगस्त तक गांव-गांव में होगा महंगाई चौपाल

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मां व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी रक्षा बंधन के लिए एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाइयों और बहनों के बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह से भरे अटूट बंधन को व्यक्त करता है। मैं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी भारतीय नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

यह भी पढ़ें- बेहद खास तरीके से मोदी ने मनाया रक्षाबंधन, PMO में काम करने वाले सफाईकर्मी-माली की बेटियों ने PM को बांधी राखी