रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य पूजा में शामिल थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी कर 10 फरवरी को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

राम मंदिर। संसद के बजट सत्र के समापन को चिह्नित करते हुए लोकसभा और राज्यसभा में शनिवार (10 फरवरी) को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर विचार-विमर्श करने के लिए तैयार है। लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह ऐतिहासिक श्री राम मंदिर के निर्माण और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा का नेतृत्व करेंगे। इसको लेकर बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी कर दिया है। इस मौके पर संसद में 10 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि बीते महीने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस मौके पर देश भर के नामचीन लोगों को आमंत्रित किया गया था। ये सनातन धर्म के लिए 500 साल पुरानी मुराद पूरी होने जैसा था। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य पूजा में शामिल थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी कर 10 फरवरी को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। राम मंदिर पर दोपहर 3 बजे से चर्चा शुरू होनी है।

राम मंदिर पर चर्चा का जवाब वरिष्ठ मंत्री देंगे

राम मंदिर के लिए होने वाले धन्यवाद प्रस्ताव में लोकसभा की तरफ से बीजेपी नेता सत्यपाल सिंह, प्रताप सारंगी और संतोष पांडेय चर्चा करेंगे। राम मंदिर पर चर्चा नियम 193 के तहत होगी। इस चर्चा के लिए 4 घंटे का समय निर्धारित किया गया है, वहीं राम मंदिर पर चर्चा का जवाब कोई वरिष्ठ मंत्री देगा।

ये भी पढ़ें: Parliament Budget Session: PM मोदी संसद में देंगे बजट सत्र के समापन का आखिरी भाषण, 17वीं लोकसभा की कार्यवाही का आज अंतिम दिन