पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने आपबीती बताई है। पुलिस ने आरोपी अधिकारी प्रेमोदय खाखा और उसकी पत्नी को अरेस्ट कर लिया है। 

Suspended officer raped teen multiple time giving Drug: दोस्त की बेटी के साथ रेप करने वाला दिल्ली का अफसर घिनौनी कृत्य के पहले पीड़िता को ड्रग्स देता था। पीड़िता जब ड्रग्स के नशे में होती थी तो अफसर उसके साथ रेप करता था। पीड़िता जब जागती तो कई बार उसके शरीर पर चोट के निशान होते थे। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने आपबीती बताई है। पुलिस ने आरोपी अधिकारी प्रेमोदय खाखा और उसकी पत्नी को अरेस्ट कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता लड़की क्लास 12 में पढ़ती है। पुलिस ने बताया कि युवती के पिता की मृत्यु 2020 में हुई थी। पिता का साया सर से उठने के बाद वह लगातार उदास रहने लगी थी। युवती के पिता का निधन तक हुआ था जब पूरी दुनिया में कोरोना चरम पर था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अफसर ने युवती का पहला रेप 31 अक्टूबर 2020 को किया था। यह पहली बार तब किया जब वह अपने पिता की मौत के गम में थी। उसकी मां ने लड़की केा पूर्वोत्तर दिल्ली के बुराड़ी में खाखा के घर भेज दिया।