2023 के गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day 2023) में मुख्य अतिथि के रूप में भारत ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी को इनवाइट किया है। 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह में किसी मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया था। 

नई दिल्ली। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। 26 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले इस समारोह में शामिल होने के लिए भारत की ओर से अब्देल फत्ताह को इनवाइट किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

16 अक्टूबर को मिस्र की आधिकारिक यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने काहिरा में अब्देल फत्ताह से मुलाकात की थी। इसी दौरान विदेश मंत्री ने उन्हें भारत आने का औपचारिक निमंत्रण दिया था। मिस्र 2023 में भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित नौ अतिथि देशों में शामिल है।

2021 और 2022 में किसी को नहीं मिला था आमंत्रण
बता दें कि भारत द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में किसी राष्ट्राध्यक्ष को आमंत्रित किया जाना बहुत महत्व रखता है। भारत अरब के देशों के साथ अपने रिश्ते को बहुत अहमियत देता है। मिस्र के राष्ट्रपति को इनवाइट किए जाने से यह संदेश भी गया है। कोरोना महामारी के चलते 2021 और 2022 में गणतंत्र दिवस समारोह प्रभावित हुआ था। इसके चलते किसी मुख्य अतिथि को आमंत्रित नहीं किया गया था। 

भारत और मिस्र के बीच हैं अच्छे संबंध
मिस्र के साथ भारत के अच्छे संबंध रहे हैं। 1961 में गुटनिरपेक्ष आंदोलन के वक्त से भी दोनों देशों के बीच करीबी संबंध हैं। 68 साल के अब्देल फत्ताह मिस्र के पहले ऐसे नेता हैं, जिन्हें भारत द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में मिस्र और भारत के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ा है। 

यह भी पढ़ें- क्या है FTA, इसके लागू होने से क्या होगा फायदा? आखिर क्यों ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इसे लेकर की भारत की तारीफ

सितंबर 2022 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मिस्र के रक्षा मंत्री जनरल मोहम्मद जकी ने सभी क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर साइन किया था। दोनों नेताओं ने भारत और मिस्र के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने के प्रस्तावों की पहचान करने पर सहमति व्यक्त की थी। मिस्र अपनी वायु सेना के लिए 70 लड़ाकू विमान खरीदने वाला है। मिस्र की नजर भारत के स्वदेशी फाइटर प्लेन तेजस पर है।

यह भी पढ़ें- शादी की मान्यता की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दो गे जोड़ा, अदालत ने केंद्र सरकार से पूछा-क्या है आपकी राय