बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के एक महीने बाद ही राजद ने नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया है। राजद नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा, अगर नीतीश कुमार समर्थन देकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाते हैं, तो विपक्ष उन्हें 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देगा। 

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के एक महीने बाद ही राजद ने नीतीश कुमार को बड़ा ऑफर दिया है। राजद नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा, अगर नीतीश कुमार समर्थन देकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाते हैं, तो विपक्ष उन्हें 2024 में प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार में जदयू और भाजपा की सरकार है। ऐसे में राजद ने नीतीश कुमार के पास बड़ा पांसा फेंका है। माना जा रहा है कि राजद इसके जरिए दो शिकार करने की कोशिश में है। दरअसल, इससे ना सिर्फ केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी का विकल्प मिलेगा, बल्कि बिहार में राजद के पास सरकार बनाने का मौका होगा। इससे पहले तेजस्वी यादव बिहार में मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी कर चुके हैं। 

भाजपा और जदयू में खटास पैदा करना चाहती है राजद
भाजपा और जदयू में अभी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश में जदयू के 6 विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। इसे लेकर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि भाजपा की ओर से की जा रही फजीहत के बाद नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। वे पहले निर्णय लेते थे, अब नहीं ले पा रहे हैं। वहीं, राजद ने इसे भाजपा की ओर से नीतीश कुमार को क्रिसमस का तोहफा बताया था। 

कम सीटों के बावजूद सीएम बने नीतीश कुमार 
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 74 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, जदयू को 43 सीटें मिलीं। इसके बावजूद भाजपा ने अपना वादा पूरा करते हुए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। वहीं, भाजपा ने विधान परिषद के सभापति का पद और विधानसभा अध्यक्ष पद लिया है। जबकि कुछ विभागों के बंटवारे को लेकर कैबिनेट का अभी तक विस्तार नहीं हो पाया है।