- Home
- News
- Indore Head Constable: 46 प्रॉपर्टी, 9 गाड़ियां, 21 खाते…आखिर 75 लाख वेतन में 64 करोड़ की संपत्ति कहां से आई?
Indore Head Constable: 46 प्रॉपर्टी, 9 गाड़ियां, 21 खाते…आखिर 75 लाख वेतन में 64 करोड़ की संपत्ति कहां से आई?
24 साल की नौकरी, करीब 75 लाख वेतन और 64 करोड़ से ज्यादा की अनुमानित बाजार कीमत वाली संपत्तियां! हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान से जुड़ी जांच में 46 प्रॉपर्टी, 9 गाड़ियां और 21 बैंक खाते सामने आए। आखिर इन संपत्तियों का स्रोत क्या है? लोकायुक्त जांच जारी है।

इंदौर के करोड़पति हेडकांस्टेबल के चौंकाने वाले कारनामें
Indore Head Constable: मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की छापेमारी के बाद और नए एवं चौंकाने वाला खुलासे हुए हैं। इंदौर पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के पास आय से अधिक बेहिसाब संपत्ति का अंबार मिला है। फिरोज और उसके करीबियों के नाम पर अब तक 46 अचल संपत्तियों की जानकारी सामने आ चुकी है, जिनकी बाजार कीमत 64 करोड़ रुपये से भी अधिक बताई जा रही है। 24 साल की नौकरी में करीब 75 लाख रुपये का वेतन पाने वाले इस ड्राइवर की आलीशान जिंदगी और काली कमाई देखकर हर कोई हैरान है।

Lokayukta Raid: 24 साल की नौकरी, वेतन करीब 75 लाख
लोकायुक्त के अनुसार, फिरोज खान की करीब 24 साल की नौकरी के दौरान कुल वेतन लगभग 75 लाख रुपये बताया गया है। वहीं, चल-अचल संपत्तियों पर 18.79 करोड़ रुपये से अधिक खर्च का आकलन किया गया है।
- अचल संपत्तियों की सरकारी गाइडलाइन कीमत करीब 17.19 करोड़ रुपये है।
- इनकी अनुमानित बाजार कीमत 64.01 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।
- जांच में 9 वाहन और 21 बैंक खाते सामने आए हैं।
- 14 अक्टूबर को इंदौर और देवास में 15 ठिकानों पर तलाशी ली गई थी।
Wife's Firm: पत्नी से जुड़ी कंपनी के नाम 11.77 हेक्टेयर जमीन
जांच एजेंसियों के मुताबिक फिरोज ने अपनी काली कमाई को ठिकाने लगाने के लिए रिश्तेदारों और कंपनियों के नेटवर्क का इस्तेमाल किया:
- करोड़ों की जमीनें खरीदीं: जुलाई 2024 में लसूड़िया मोरी इलाके में 11.77 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी गई, जिसकी सरकारी कीमत 3.85 करोड़ रुपये से अधिक है। यह जमीन 'स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया' नाम की फर्म के नाम पर ली गई, जिससे फिरोज की पत्नी हिना खान जुड़ी हैं।
- रंगवासा और देवास में प्रॉपर्टी: इंदौर के रंगवासा, सांवेर और देवास के कई इलाकों में जमीनों और मकानों के दस्तावेज मिले हैं।
- 21 बैंक खाते और 9 गाड़ियां: छापे के दौरान 21 बैंक खातों का पता चला है, जिनमें हुए बड़े लेन-देन की जाँच चल रही है। साथ ही 9 महंगी गाड़ियां भी सामने आई हैं।
किसानों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
फिरोज खान पर पुलिसिया पद और रसूख का इस्तेमाल कर विवादित जमीनों को औने-पौने दाम में हथियाने के गंभीर आरोप लगे हैं:
- खाली कागजों पर दस्तखत: सांवेर के एक किसान ने आरोप लगाया कि फिरोज ने दबाव बनाकर उसके पिता से कोरे कागजों पर साइन करवा लिए थे ताकि जमीन को महँगे दामों पर बेचा जा सके।
- विवादित सौदे: बागली और राजोद में भी संकटग्रस्त परिवारों की जमीनों को कम कीमत पर खरीदकर ऊँचे दामों पर बेचने की शिकायतें मिली हैं।
- लोकायुक्त की पड़ताल में इंदौर और देवास में फ्लैट, मकान, प्लॉट और कृषि भूमि से जुड़े दस्तावेज सामने आए हैं। इनमें फिरोज की मां वहीदा खान के नाम बताए गए फ्लैट और देवास की कुछ संपत्तियां भी शामिल हैं। बैंक खातों में हुए लेन-देन की जांच भी जारी है।
मां के नाम फ्लैट्स और बेटी की शाही शादी
फिरोज के पारिवारिक लेन-देन में भी बेहिसाब खर्च के पुख्ता सबूत मिले हैं:
- मां के नाम प्रॉपर्टी: आरोपी की मां वहीदा खान के नाम पर इंदौर की श्रीनगर कॉलोनी और मनोरमा अपार्टमेंट में फ्लैट्स और देवास में प्लॉट्स दर्ज हैं।
- शाही शादी के वीडियो: फरवरी में फिरोज की बेटी की शादी इंदौर के बेहद महंगे होटलों में हुई थी, जिसमें पानी की तरह पैसा बहाने और हवा में नोट उड़ाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।







