देश में कोरोना संकट के बीच परेशान लोगों की मदद के लिए बड़ी संख्या में संस्थाएं और लोग आगे आए हैं। बात लोगों के भोजन से जुड़ी हो या चिकित्सा सुविधा से, लोग अपने-अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। बिहार के भाई-बहन ने लोगों की हेल्प के लिए एक वेबसाइट बनाई है। यह एक डॉक्टर हेल्पलाइन है। इससे 1000 से अधिक डॉक्टर जुड़े हैं, जो लोगों को फ्री में सलाह दे रहे हैं।

पटना, बिहार. संकट के समय में ही पता चलता है कि इंसानियत क्या होती है। देश में कोरोना संकट के बीच परेशान लोगों की मदद के लिए बड़ी संख्या में संस्थाएं और लोग आगे आए हैं। बात लोगों के भोजन से जुड़ी हो या चिकित्सा सुविधा से, लोग अपने-अपने स्तर पर मदद कर रहे हैं। बिहार के भाई-बहन ने लोगों की हेल्प के लिए एक वेबसाइट बनाई है। यह एक डॉक्टर हेल्पलाइन है। इससे 1000 से अधिक डॉक्टर जुड़े हैं, जो लोगों को फ्री में सलाह दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों की परेशानी देखी नहीं गई
ये हैं बिहार के गया की रहने वाले डॉ. रितिका सिन्हा और उनके भाई अभिनीत कुमार। इन्होंने कोविड मरीजों की हेल्प के लिए www. rockethealth.app नामक एक वेबसाइट बनाई है। इससे 1000 से अधिक डॉक्टर जुड़े हुए हैं, जो लोगों को मुफ्त में सलाह दे रहे हैं। डॉ. रितिका के मुताबिक, इस वेबसाइट के जरिये रोज 200 से अधिक लोग डॉक्टर से सलाह-मश्वरा कर रहे हैं। रितिका MBBS के बाद पीजी की तैयारी कर रही हैं। वहीं, अभिनीत MBA स्टूडेंट हैं। डॉ. रितिका सिन्हा ने बताया कि वेबसाइट पर फॉर्म भरना होगा। अभिनीत बताते हैं कि इस वेबसाइट के जरिये मुम्बई, गोवा, दिल्ली, हरियाणा, केरल, कश्मीर सहित कई राज्यों से लोग जुड़ गए हैं। वेबसाइट पर चिकित्सीय सलाह सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक दी जा रही है। हालांकि कई बार जरूरत पड़ने पर आधी रात को भी हेल्प कर दी जाती है।


pic.twitter.com/cD5YRaHesf

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
दूसरी बार एक दिन में केस 4 लाख पार, 3,979 मौतें, खतरे के बीच उम्मीद की किरण कि 3.30 लाख रिकवर भी हुए
SC ने कहा- तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका, उनके वैक्सीनेशन के बारे में सोचे सरकार 
कोरोना ने छीना देश से एक और बड़ा लीडर, RLD प्रमुख अजित सिंह का निधन, 22 अप्रैल को पॉजिटिव निकले थे 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona