मंगलवार को हो रही बैठक में विभिन्न भाषाओं के 70 स्तंभकार हिस्सा ले रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि बैठक नई दिल्ली के छत्तरपुर में बंद कमरे में हो रही है, जिसकी बातचीत ‘‘बेहद गोपनीय’’ है। 

नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) संगठन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए मंगलवार को देशभर के 70 स्तंभकारों के साथ बैठक कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिछले साल अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों से की थी मुलाकात

सूत्रों ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत बातचीत के बाद एक महत्वपूर्ण भाषण दे सकते हैं। उन्होंने पिछले साल भारत में तैनात अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी।

बातचीत बेहद गोपनीय है

मंगलवार को हो रही बैठक में विभिन्न भाषाओं के 70 स्तंभकार हिस्सा ले रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि बैठक नई दिल्ली के छत्तरपुर में बंद कमरे में हो रही है, जिसकी बातचीत ‘‘बेहद गोपनीय’’ है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)