Sadhvi Pragya: मालेगांव केस में क्लीनचिट मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक स्वागत समारोह में आतंकवाद को लेकर विवादित बयान दिया है।
Sadhvi Pragya: मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल पहुंचीं, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। भारत माता की जय के नारों से और फुल-मालाओं से उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया, जिसके बाद से सियासी माहौल गरमा गया।
साध्वी प्रज्ञा के बयान से मचा बवाल
मीडिया से बातचीत के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने आतंकवाद और मुसलमानों को लेकर विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "कौन कहता है कि आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता? आतंकवाद का रंग हरा होता है। हरे झंडे के नीचे आतंक फैलाया जाता है।" उन्होंने यह भी कहा कि "मुसलमान आतंकवाद होता है, ये निश्चित है।" इसके साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि पहलगाम में लोगों से धर्म पूछकर उनकी जांच की गई और उन्हें मारा गया।
मालेगांव केस को लेकर क्या कहा?
साध्वी ने मालेगांव केस को लेकर कहा कि उन्हें 17 साल तक मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, लेकिन अंत में सच की जीत हुई। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हिंदुओं को हमेशा दबाया और "भगवा आतंकवाद" का झूठा प्रचार किया।
"हिंदू कभी आतंकवादी हो ही नहीं सकता”
साध्वी प्रज्ञा ने जोर देकर कहा कि "हिंदू कभी आतंकवादी हो ही नहीं सकता, क्योंकि हिंदू धर्म सहिष्णुता और वसुधैव कुटुंबकम की बात करता है।" साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस और खासतौर पर वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने "विधर्मी मानसिकता" को बढ़ावा दिया है और हिंदुओं को अपमानित करने की साजिश की है। अब उनके इस बयान के बाद मुस्लिम संगठनों में नाराजगी देखने को मिल रही है।
यह भी पढ़ें: ओडिशा में जिंदा जलाई गई नाबालिग की AIIMS में हुई मौत, सर्जरी के बाद भी नहीं बच सकी जिंदगी
साजिद रशीदी ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को बताया इस्लामोफोबिया
ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने साध्वी प्रज्ञा के बयान को इस्लामोफोबिया से भरा हुआ बताया। उन्होंने कहा, “आतंकवाद को किसी धर्म से जोड़ना न केवल गलत है, बल्कि समाज को तोड़ने वाला है। अगर दूसरे धर्मों के कुछ लोग ISI के लिए जासूसी करते हुए पकड़े जाते हैं, तो क्या उन्हें हिंदू या भगवा आतंकी कहा जाता है? नहीं, क्योंकि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, वो सिर्फ मानवता के दुश्मन होते हैं।” कांग्रेस ने भी साध्वी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के मध्य प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा, "साध्वी का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।
