SAMASTIPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 में बिहार की समस्तीपुर सीट (SC) पर लोक जन शक्तिपार्टी (राम विलास) की शांभवी चौधरी (Shambhavi Choudhary) जीत गई हैं, जबकि कांग्रेस के सन्नी हजारी को हार मिली।

SAMASTIPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 में बिहार की समस्तीपुर सीट (SC) पर लोक जन शक्तिपार्टी (राम विलास) ने शांभवी चौधरी (Shambhavi Choudhary) जीत गई हैं। शांभवी चौधरी को 579786 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के सन्नी हजारी (Sunny Hazari) को 392535 वोट मिले।इंडिपेंडेंट कैंडिडेट शशि भूषण दास को 25957 वोट मिले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समस्तीपुर लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में लोजपा के रामचंद्र पासवान को जीत मिली थी। उनके खिलाफ 5 केस दर्ज थे।

- 10वीं पास रामचंद्र पासवान ने अपनी संपत्ति 1.73 करोड़ रुपए बताई थी। उन पर 9 लाख रुपए से अधिक कर्ज था।

- 2014 के लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट जीतकर लोजपा के रामचंद्र पासवान सांसद बने थे।

- 2014 में उनके खिलाफ तीन केस दर्ज थे। उन्होंने अपनी संपत्ति 1.30 करोड़ रुपए बताई थी।

- 2009 के चुनाव में जदयू के महेश्वर हजारी ने समस्तीपुर को अपने नाम किया था।

- पोस्ट ग्रेजुएट महेश्वर ने अपनी संपत्ति 69.64 लाख रुपए बताई थी। उनपर 10.54 लाख रुपए कर्ज था।

- 2004 के चुनाव में राजद के आलोक कुमार मेहता को जीत मिली थी।

- पोस्ट ग्रेजुएट आलोक कुमार के पास 67.94 लाख रुपए की संपत्ति थी। उनपर कर्ज नहीं था।

नोटः 2019 के लोकसभा चुनाव में समस्तीपुर सीट पर कुल मतदाता की संख्या 1679030 थी, जबकि 2014 के चुनाव में वोटर्स की संख्या 1504451 थी। लोक जन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार रामचन्द्र पासवान को 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता ने 562443 वोट देकर सांसद की कुर्सी पर बैठाया। दूसरे नंबर पर रहने वाले कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार को 310800 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में समस्तीपुर सीट पर लोक जन शक्ति पार्टी का कब्जा था। 270401 वोट के साथ राम चंद्र पासवान सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अशोक कुमार (263529 वोट) को हराया था। जीत का अंतर सिर्फ 6872 वोट था।