संदेशखाली विवाद को लेकर भाजपा ने टीएसी के वीडियो के जवाब में नया वीडियो जारी किया है। वीडियो जारी कर भाजपा ने टीएमसी पर निशाना साधा है। 

नेशनल डेस्क। संदेशखाली विवाद को लेकर टीएमसी की ओर से जारी वीडियो के जवाब में भाजपा ने भी नया वीडियो जारी किया है। वीडियो में पीड़िता खुद कह रही है कि परिवार को बचाने के लिए झूठ बोला गया था। संदेशखाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कुछ दिन पहले टीएमसी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कथित स्टिंग ऑपरेशन वीडियो शेयर किया था। इसके जवाब में अब भाजपा ने लेटेस्ट स्टिंग वीडियो अपडेट किया है। इसमें महिला कह रही है कि उसे झूठ बोलने के लिए मजबूर किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरा वीडियो नहीं दिखाया गया था स्टिंग में
शुक्रवार को भाजपा की ओर से जारी वीडियो में एक महिला आरोप लगा रही थी कि उसे झूठ बोलने के लिए मजबूर किया गया था। इस स्टिंग वीडियो को काफी एडिट भी किया गया था। वीडियो वही महिला नजर भी आ रही है जो 4 मई के कथित वीडियो में नजर आ रही थी। उसने कहा कि मुझे अपने पति और बच्चे को बचाने के लिए झूठ बोलना पड़ा था। महिला ने कहा कि वीडियो में दो से तीन लाइनें ही दिखाई गई थीं। मुझे धमकी दी गई थी कि ऐसा नहीं करूंगी तो पति और बच्चे को कुछ भी हो सकता है। मजबूरी में स्टिंग वीडियो में ये सब बोलना पड़ा। अमित मालवीय ने 10 मई को ये वीडियो अपलोड किया था।

पढ़ें संदेशखाली में हथियारों का जखीरा बरामद, TMC ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- हुई बेईमानी

टीेएमसी का आरोप था भाजपा ने दर्ज कराई थी झूठी शिकायत
बंगाल की टीएमसी सरकार ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने संदेशखाली को लेकर झूठी शिकायतें दर्ज कराई थी। भाजपा राष्ट्रपति मुर्मू की टीम बना रही है जो संदेशखाली में महिलाओं से मिलेगी और उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी दे सकेगी। इससे पूर्व भाजपा संदेशखाली की कुछ महिलाओं को लेकर राष्ट्रपति से औपचारिक भेंट लिए गई थी। टीएमसी की मंंत्री शशि पांजा ने कहा कि टीएमसी को भी राष्ट्रपति से मिलने के लिए इस केस में एक टीम भेजनी चाहिए जो भाजपा की ओर से फैलाए गए उत्पीड़न के झूठे मामले की सच्चाई को उन तक पहुंचाए। 

शेख शाहजहां पर लगाए थे आरोप
संदेशखाली मामले में 7 फरवरी को ग्रामीण और काफी संख्या में महिलाओं ने टीएमसी के नेता शेख शाहजहां के खिला भूमि पर जबरन जमीन पर कब्जा करने, मारपीट करने के साथ ही यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया था।