महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भाजपा ने सत्ता गंवा दी है। राज्य में कांग्रेस, जेएमएम गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है।

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के बाद झारखंड में भाजपा ने सत्ता गंवा दी है। राज्य में कांग्रेस, जेएमएम गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है। ये नतीजे सिर्फ कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि अन्य विपक्षी पार्टियां भी सुकून भरी मान रही हैं। दिल्ली में सत्ताधारी आप पार्टी भी इन नतीजों से गदगद है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, झारखंड के चुनाव इस बात का संकेत है के स्थानीय मुद्दों पर चुनाव होंगे। फालतू के जुमले और झूठे वादों पर नहीं। दिल्ली के अंदर हमने जनता के हर मुद्दों पर काम किया है और उसे पूरा किया। इसलिए दिल्ली में फिर सरकार फिर दोबारा प्रचंड बहुमत से दिल्ली में आएगी।

Scroll to load tweet…

झारखंड में भाजपा 25 पर सिमटी
झारखंड के नतीजे भाजपा के लिए अच्छे नहीं रहे। यहां कांग्रेस, जेएमएम गठबंधन ने 47 सीटें जीतीं। वहीं, भाजपा को सिर्फ 25 सीटें मिलीं। दिल्ली में अगली साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 2015 में आप ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी।