स्वामी चक्रपाणि ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सुना है राहुल गांधी समलैंगिक हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी से राहुल गांधी का वर्जिनिटी टेस्ट कराई जाए।

नई दिल्ली. अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि सुना है राहुल गांधी समलैंगिक हैं। दरअसल, कांग्रेस सेवादल की किताब में नाथूराम गोडसे और सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध का दावा किया गया है। जिसके बाद से यह संग्राम उठ खड़ा हुआ है। 

यह कहा चक्रपाणि ने 

सावरकर ने आजादी के लिए बहुत संघर्ष किया। हमारे लिए आदर्श हैं। राहुल गांधी द्वारा लगातार अपमान किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा वीर सावरकर और गोडसे को लेकर बेहूदगी हरकत की गई है। दोनों के बीच समलैंगिक संबंध बताया है। चक्रपाणि ने कहा, "हमने भी सुना है राहुल गांधी का कई लोगों से समलैंगिक संबंध है।" उन्होंने कहा कि "सिंधिया सहित अन्य कई लोगों से उनका संबंध रहा है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा, "कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग करते है कि यदि इसमें सच्चाई नहीं है तो वर्जिनिटी की जांच कराई जाए।"

Scroll to load tweet…

शिवसेना ने भी किया पलटवार 

सावरकर पर मचे घमासान पर महाराष्ट्र में कांग्रेस की सहयोगी शिवसेना ने भी पार्टी को आड़े हाथों लिया। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'वीर सावरकर एक महान व्यक्तित्व थे और हमेशा रहेंगे। एक वर्ग उनके खिलाफ बोलता रहता है जो उनके दिमाग की गंदगी को दिखाता है कि कितना हद तक वे गिर सकते हैं।'

क्या कहा गया था किताब में 

असल में, मध्य प्रदेश में कांग्रेस सेवादल में की किताब में महात्मा गांधी की हत्या, नाथूराम गोडसे और वीडी सावरकर का जिक्र किया गया है। किताब में दावा किया गया है कि नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर के बीच समलैंगिक संबंध थे। 

'वीर सावरकर कितने वीर' में कई किताबों के हवाले से तमाम तरह के दावे किए गए हैं। डॉमिनिक लैपिएर और लैरी कॉलिन की किताब 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का जिक्र करते हुए इसमें लिखा है, 'ब्रह्मचर्य धारण करने से पहले नाथूराम गोडसे के एक ही शारीरिक संबंध का ब्यौरा मिलता है। यह समलैंगिक संबंध थे। उनका पार्टनर था उनका राजनैतिक गुरु वीर सावरकर।'