भारत की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को ब्याज दरों में कटौती की है। एसबीआई ने MCLR में 5 बेसिस प्‍वाइंट की कटौती की, इसके बाद यह  8.04% से 8% पर आ गया। नई दरें 10 नवंबर से लागू होंगी।

नई दिल्ली. भारत की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को ब्याज दरों में कटौती की है। एसबीआई ने MCLR में 5 बेसिस प्‍वाइंट की कटौती की, इसके बाद यह 8.04% से 8% पर आ गया। नई दरें 10 नवंबर से लागू होंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस साल में यह सांतवा मौका है जब एसबीआई ने अपनी ब्याज की दरों में कटौती की है। एसबीआई ने यह फैसला RBI की नीतिगत दरों में कमी के बाद किया है। RBI ने इस साल तीसरी बार 25 बेसिस प्वाइंट की कमी की है। रेपो रेट 5.75% से 5.50% पर आ गई है। 

सभी प्रकार के लोन पर ब्याज में कटौती
एसबीआई ने कहा गया है कि इस कटौती के बाद MCLR से लिंक्ड 1 साल की अवधि वाले सभी प्रकार के लोन पर ब्याज की दर घटकर 8% पर आ जाएगी। इसके अलावा बैंक ने जमा राशि पर ब्याज दरों में भी कटौती की है। बैंक के मुताबिक, 1 साल से लेकर 2 के टर्म के लिए जमा राशि पर ब्याज की दरों में 15 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है। वहीं, सभी अवधि वाले बल्क टर्म पर ब्याज की दरों में 30 से 75 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है।