इम्फाल में एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों सहित अन्य घायल हो गए हैं। इसमें कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। पिछले चार दिनों में इम्फाल में विस्फोट की यह दूसरी घटना है।

इम्फाल. मणिपुर की राजधानी इम्फाल में मंगलवार को एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए। विस्फोट सुबह 9.30 बजे थांगल बाजार में हुआ। इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में इम्फाल पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अभियान), एक उप-निरीक्षक (एसआई), दो सहायक एसआई और एक राइफल मैन शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार दिनों में विस्फोट की दूसरी घटना

उन्होंने बताया कि विस्फोट में एक आम नागरिक भी घायल हो गया। इसमें कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्तियों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। पिछले चार दिनों में इम्फाल में विस्फोट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले दो नवंबर को इम्फाल पूर्वी जिले के तेलीपटी इलाके में हुए विस्फोट में बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गए थे।