उत्तर प्रदेश में लखीमपुर के बाद अब गोरखपुर से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां दरिदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मामला गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसडी का है। यहां 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप किया गया है। 

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लखीमपुर के बाद अब गोरखपुर से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां दरिदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मामला गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसडी का है। यहां 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप किया गया है। इसके बाद आरोपियों ने नाबालिग के शरीर को कई जगह सिगरेट से भी जलाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाइक से उठा ले गए आरोपी 
पीड़िता के माता पिता मजदूरी करते हैं। पीड़िता के पिता ने बताया, लड़की शनिवार को रात 8 बजे घर के सामने लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। तभी अर्जुन निषाद नाम का शख्स एक साथी के साथ बाइक से आकर बेटी का मुंह दबाकर उसे उठा ले गया। 

इस घटना के बाद परिजन लड़की को ढूंढते रहे। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। रविवार सुबह लोगों ने लड़की को डेहरीभार के पास देखा। लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे। नाबालिग ने पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया।

लखीम पुर खीरी में हुई हैवानियत
इससे पहले लखीमपुर खीरी में 13 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। 14 अगस्त को लड़की दोपहर में शौच करने के लिए निकली थी। देर शाम तक लड़की जब घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने लड़की की खोजबीन शुरू की। खोजबीन करने पर जब लड़की नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। देर शाम लड़की का शव एक गन्ने के खेत मे मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। इस मामले को लेकर विपक्षी दल योगी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।