सेशेल्स कोस्ट गार्ड (Seychelles Coast Guard) के शिप की क्रू मेंबर जोरास्टर बीच समुद्र में बीमार हो गईं थी। इंडियन नेवी (Indian Navy) के जवानों ने उनकी मदद की। उन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से कोच्चि स्थित नौसेना के अस्पताल में लाया गया। स्वस्थ होने के बाद उन्हें सेशेल्स भेज दिया गया।

कोच्चि। भारतीय नौ सेना (Indian Navy) के जवान समुद्री सीमा की रक्षा के साथ ही मुश्किल में फंसे लोगों की जान बचाने में भी बढ़चढ़ हिस्सा लेते हैं। चाहे समुद्री डकैतों से रक्षा हो या बीमार लोगों का इलाज। इंडियन नेवी के जवान हर जिम्मेदारी पूरी शिद्दत से निभाते हैं। सेशल्स कोस्टल गार्ड की महिला क्रू मेंबर जोरास्टर इस बात की ताजा गवाह हैं। बीच समुद्र में बीमार पड़ने के चलते उनकी जान खतरे में थी। जहाज के किनारे तक पहुंचने में काफी देर हो जाती। ऐसे में भारतीय नौसेना के जवान किसी देवदूत की तरह जोरास्टर के पास पहुंचे और उन्हें नई जिंदगी दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जोरास्टर सेशेल्स कोस्ट गार्ड के शिप की क्रू मेंबर हैं। वह गंभीर रूप से बीमार हो गईं थी। उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत थी। ऐसे में सेशेल्स नेवी की ओर से इंडियन नेवी से मदद मांगी गई। जोरास्टर जिस जहाज पर थीं उसपर हेलिकॉप्टर लैंड करने की जगह नहीं थी। इसके चलते एक छोटी नाव से उन्हें इंडियन नेवी के जहाज पर लाया गया। इसके बाद उन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से केरल के कोच्चि स्थित नौ सेना के मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल आईएनएचएस संजीवनी लाया गया। यहां जोरास्टर का इलाज किया गया। पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें सेशल्स भेज दिया गया। 

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- गुजरात में अपनी खातिरदारी से खुश हुए बोरिस जॉनसन, कहा- खुद को सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन जैसा महसूस कर रहा

जोरास्टर ने कहा- भारत में मिला प्यार हमेशा याद रखूंगी
जोरास्टर ने कहा कि बीमार होने पर मैं पहले तो डर गई थी। मैं जहाज में थी तभी बीमार पड़ गई। मुझे डर लग रहा था। मुझे लग रहा था कि अब क्या होगा। अब मैं अच्छा फील कर रही हूं। यहां मेरी अच्छी तरह देखभाल की गई। मेरा स्वास्थ्य अब अच्छा हो गया है। स्वस्थ होने के चलते अब मैं बहुत खुश हूं। मैंने अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की। उन्हें आश्वस्त किया कि मेरा यहां इलाज अच्छे से हो रहा है। यहां के लोगों ने जिस तरह मेरी देखभाल की, मुझे प्यार दिया, मेरा इलाज किया, मैं इसे हमेशा याद रखूंगी। 

यह भी पढ़ें- भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रिमेंट पर हुई बात, पीएम मोदी ने उठाया खलिस्तान का मुद्दा