शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा "मध्यप्रदेश सरकार को पता है कि इनके पास अब बहुमत नहीं है परन्तु लगातार संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की जा रही हैं। कुछ अधिकारी इनके कहने पर काम कर रहे हैं,मैं आज उनको चेतावनी देना चाहता हूं एक-एक की सूची बना रहा हूं, उनसे निपटा जाएगा, एक-एक का हिसाब किया जाएगा।"

भोपाल. मध्यप्रदेश में राजनीतिक उठापटक जारी है। इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा "मध्यप्रदेश सरकार को पता है कि इनके पास अब बहुमत नहीं है परन्तु लगातार संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की जा रही हैं। कुछ अधिकारी इनके कहने पर काम कर रहे हैं,मैं आज उनको चेतावनी देना चाहता हूं एक-एक की सूची बना रहा हूं, उनसे निपटा जाएगा, एक-एक का हिसाब किया जाएगा।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आगे बोलते हुए शिवराज ने कहा "अगर बहुमत होता तो विश्वास मत सामने रखते। फैसला हो जाता। उन्हें पता है कि उनके पास बहुमत नहीं है। हमारे पास बहुमत है। यह लोग समय काट रहे हैं। राज्यपाल के पत्र के बावजूद फ्लोर टेस्ट नहीं कर रहे हैं। इनके पास बहुमत नहीं है, लेकिन संवैधानिक पदों पर नियुक्ति की जा रही हैं। हमारे विधायकों पर केस कर रहे हैं किसी का व्यापार नष्ट कर रहे हैं। कुछ अधिकारी उनके कहने पर काम कर रहे हैं। प्रलोभन देने का काम कर रहे हैं। मैं सूची बना रहा हूं। ऐसी संख्या कम है। लेकिन एक एक से निपटा जाएगा। जो गलत काम कर रहे हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं।"

Scroll to load tweet…

स्पीकर ने लिखा राज्यपाल को पत्र 
इस बीच प्रदेश के विधानसभा स्पीकर एनपी प्रजापति राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा "मुझे 16 विधायकों के इस्तीफे अलग अलग लोगों के जरिए मिले हैं। सभी विधायकों को सदन के नियम के मुताबिक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया था, पर उनमें से किसी भी विधायक ने सदन में आकर अपना इस्तीफा नहीं सौंपा। सभी विधायकों के इस्तीफे पर संज्ञान लिया जा रहा है।"