तेलंगाना के वारंगल जिले में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे सुनकर चौंकाना लाजिमी है। शुक्रवार(20 जनवरी) को एक नई खरीदी गई कार के भीड़ में घुस जाने से कम से कम छह लोग घायल हो गए। पूरी घटना एक CCTV कैमरे में कैद हो गई।

वारंगल(Warangal). तेलंगाना के वारंगल जिले में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे सुनकर चौंकाना लाजिमी है। शुक्रवार(20 जनवरी) को एक नई खरीदी गई कार के भीड़ में घुस जाने से कम से कम छह लोग घायल हो गए। पूरी घटना एक CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने कहा कि हादसा पर्वतगिरी मंडल में अन्नाराम दरगाह शरीफ के पास सुबह 8 बजे हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

pic.twitter.com/zt1JLm205W

Scroll to load tweet…

ब्रेक के बजाय एक्सीलेट पर दबा दिया पैर

हुआ यूं कि रफीक नाम का शख्स अपनी नई खरीदी गई कार की पूजा पूरी करने के बाद भीड़ के बीच चला गया। हालांकि, उसने ब्रेक लगाने के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया और कार एक ऑटो से टकराकर आसपास घूम रहे कई लोगों को टक्कर मारते हुए दौड़ पड़ी। कार को अपनी ओर आते देख लोगों में भी भगदड़ मच गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला नंदिनी की हालत गंभीर है। इस बीच, पुलिस ने आईपीसी की धारा 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

सड़क हादसे की कई वजहें, एक कोहरा भी

सर्दियों के मौसम में उत्तरभारत सबसे अधिक सड़क हादसे होते हैं। इसकी वजह कोहरा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की है, जो साल 2021 में कोहरे से हुईं सड़क दुर्घटनाओं के बारे में है। इस रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष, 2021 में 13,372 लोगों की जान गई थी। इतना ही नहीं इन हादसों में 25,360 लोग घायल भी हुए। इनमें से आधे गंभीर रूप से घायल हुए थे।

कोहरे के कारण उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें हुईं। यहां 3782 लोगों की जान गई। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार (1800), मध्य प्रदेश (1233) में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई। गोवा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में कोहरे के चलते एक भी सड़क हादसा दर्ज नहीं किया गया।

रोड एक्सीडेंटइ इन इंडिया-2021 टाइटल से आई इस रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में 4,12,432 हादसे हुए थे। इन हादसों में करीब 1,53,972 मौतें हुई थीं। जबकि 3,84,448 लोग घायल हुए थे।

हालांकि हादसों में आई कम

2019 की तुलना में 2021 में कम हादसे हुए। 2021 में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 8.1 फीसदी और घायलों की संख्‍या में 14.8 फीसदी की कमी देखी गई।लेकिन 2019 की समान अवधि की तुलना में 2021 में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर में 1.9 फीसदी की वृद्धि हुई। 2020 से तुलना में 2021 में सड़क हादसे औसतन 12.6 फीसदी बढ़े। इन हादसों में मरने वालों की संख्या में 16.9 फीसदी और घायलों के आंकड़े में 10.4 फीसदी की वृद्धि हुई। 2020 में कुल 3,66,138 सड़क हादसे हुए थे। इन हादसों में 1,31,714 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 3,48,279 लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें

किसने कहा कि महिलाएं बिजली के पोल पर नहीं चढ़ सकतीं, मिलिए कश्मीर की फर्स्ट इन्डेपेंडेंट प्रोफेशनल इलेक्ट्रिशियन शबनम से

तिहाड़ में महाठग ने जैकलीन को किया था Kiss, फिर 2000 के नोटो की गड्डी फिंकवाते हुए कहलवाया था-ये रख, तेरी मुंह दिखाई