पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी की मां को गिरफ्तार किया है। महिला पर गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि महिला ने आतंकी संगठन में दो युवाओं को भी शामिल कराया है। इसके अलावा महिला की एक फोटो भी जारी की गई है।

श्रीनगर. पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी की मां को गिरफ्तार किया है। महिला पर गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि महिला ने आतंकी संगठन में दो युवाओं को भी शामिल कराया है। इसके अलावा महिला की एक फोटो भी जारी की गई है। इसमें वह एके-47 राइफल के साथ दिख रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला का नाम नसीमा बानो है। वह 20 जून को गिरफ्तार की गई थी। महिला कुलगाम के रामपोरा काईमोह की रहने वाली है। महिला का आतंकी बेटा 2018 में 6 जून को मारा गया था। 

पुलिस की हो रही थी आलोचना
महिला को गिरफ्तार करने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की आलोचना हो रही थी। इसके बाद पुलिस ने महिला की गिरफ्तारी को लेकर बयान जारी किया। पुलिस ने फोटो जारी करते हुए कहा, यह फोटो पूरी कहानी बयां कर रही है। 

कानून के तहत हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि महिला को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम प्रकार की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इससे क्षेत्र की शांति में खलल पड़ सकती है। लेकिन महिला को कानून के तहत ही गिरफ्तार किया गया है। उसे अनंतनाग की जेल में रखा गया है। पुलिस ने बताया, महिला ने दो युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल करवाया। इसके अलावा आतंकियों को हथियार और गोलाबारूद, कम्युनिकेशन उपकरण समेत अन्य सामान भी मुहैया करवाया।