केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक भावुक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, दीदी! मुझे आपसे एक शिकायत है।

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया। उन्होंने एक भावुक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, दीदी! मुझे आपसे एक शिकायत है। आपने बांसुरी से कहा था कि वह एक रेस्‍टोरेंट चुने और मुझे लंच पर ले जाएं। लेकिन आप वादा पूरा किए बिना ही हमें छोड़कर चली गईं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया था। वे 67 साल की थीं। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। स्मृति ईरानी और सुषमा स्वराज मोदी -1 सरकार में मंत्री रहीं। 

Scroll to load tweet…


स्मृति ने ट्वीट किया, ''असंख्य महिला कार्यकर्ताओं की प्रेरणा दीदी का आकस्मिक निधन हम सबको स्तब्ध कर गया। आज उनके शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करती हूं। एक कार्यकर्ता के नाते महिला उत्थान के प्रति अगर हम अपना जीवन समर्पित करें तो वह दीदी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Scroll to load tweet…