कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को गुरुवार सुबह सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।  

Sonia Gandhi health updates: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को गुरुवार सुबह सर गंगा राम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। देर शाम को अस्पताल प्रशासन ने सोनिया गांधी का हेल्थ बुलेटिन जारी कर उनका स्वास्थ्य स्टेबल होने की बात कही।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सर गंगाराम अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

सर गंगाराम अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार शाम को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का हेल्थ बुलेटिन जारी किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह 8:30 बजे पेट से संबंधित समस्याओं के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी नियमित जांच की गई और अब उनकी हालत स्थिर है तथा उन्हें निगरानी में रखा गया है।

उधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाई गई थीं और उनकी स्थिति स्थिर है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

पहले भी अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं सोनिया गांधी

यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सितंबर 2023 में हल्के बुखार के चलते उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके अलावा, दिसंबर 2024 में उन्होंने अपना 78वां जन्मदिन मनाया था। सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा पहुंची हैं। इसके पहले वह रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव जीती थीं। लेकिन इस बार उन्होंने रायबरेली सीट छोड़ दी थी जिससे राहुल गांधी चुनकर संसद पहुंचे हैं। जबकि परिवार की एक और सीट अमेठी से इस बार परिवार के विश्वासपात्र किशोरी लाल शर्मा चुनाव जीते हैं। शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराया है। जबकि वायनाड सीट से राहुल गांधी के इस्तीफा के बाद हुए उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने चुनावी डेब्यू किया है। संसद में इस बार गांधी परिवार के तीनों सदस्य पहुंचे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता

सोनिया गांधी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर फैलते ही कांग्रेस समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता देखी गई। काफी संख्या में लोग अपने नेता का हाल जानने के लिए अस्पताल और पार्टी कार्यालय पर जुटे थे।

यह भी पढ़ें:

Delhi Govt first cabinet meeting: दिल्ली में लागू होगा आयुष्मान भारत, 14 CAG रिपोर्ट्स होंगी पेश