बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के वोटरों से खास अपील की। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार में  नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का साथ देने की अपील की। 

नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य के वोटरों से खास अपील की। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार में नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का साथ देने की अपील की। सोनिया ने कहा, आज बिहार में सत्ता और अहंकार में डूबी सरकार है। यह अपने रास्ते से हट गई है। इस सरकार की ना कथनी अच्छी है और ना ही करनी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोनिया के इस संदेश को राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट्स से शेयर किया। सोनिया ने कहा, दिल्ली-बिहार में बंदी सरकारें हैं, नोटबंदी-तालाबंदी, व्यापारबंदी, आर्थिकबंदी, खेत खलिहान बंदी, रोटी रोजगार बंदी। इसलिए बंदी सरकार के खिलाफ बिहार की जनता तैयार है और अब बदलाव की बयार है।

Scroll to load tweet…


'अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों पर भारी पड़ रही'
सोनिया गांधी ने करीब 5 मिनट का ये वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा, आज मजदूर, किसान, नौजवान परेशान और निराश है। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों पर भारी पड़ रही है। उन्होंने कहा, धरती के बेटों पर आज गंभीर संकट है। दलित महादलितों को बेहाली की कगार पर छोड़ दिया गया है। समाज का पिछड़ा वर्ग इसी बदहाली का शिकार है। बिहार की जनता की आवाज कांग्रेस-महागठबंधन के साथ है। 

'बिहार के हाथों में गुण है'
सोनिया गांधी ने कहा, बिहार के हाथों में गुण है, ताकत है। लेकिन बेरोजगारी, पलायन, महंगाई ने आंखों में आंसू और पैरों में छाले दिए हैं। जो शब्द कहे नहीं जाते उन्हें आंसुओं से कहना पड़ता है। उन्होंने कहा, बिहार भारत का आइना है, ये भारत की शान और अभिमान है। सोनिया गांधी ने कहा कि अब सवाल बेरोजगारी, खेती बचाने, स्वास्थ्य, शिक्षा का है।