भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया। सुषमा विदेश मंत्री रहते विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती थीं।

नई दिल्ली. भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया। सुषमा विदेश मंत्री रहते विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती थीं। वे सोशल मीडिया पर मांगी गई मदद पर भी जवाब देतीं थीं। इतना हीं नहीं उन्होंने एक बार लिखा था, अगर आप मंगल पर भी फंस जाएंगे, तो भारतीय दूतावास आपकी मदद करेगा।

Scroll to load tweet…


सुषमा ने विदेश मंत्री रहते किसी भी देश में फंसे भारतीय या भारतीय मूल के व्यक्तियों की हर संभव मदद की। मौजूदा विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद ने भी इसी विरासत को आगे बढ़ाया है। उन्होंने विदेश मंत्री का पद संभालते हुए कहा था, हम विदेश मंत्रालय भारत की टीम 24 घंटे आपकी सेवा में निरंतर हैं। मैं सुषमा स्वराज जी के पदचिन्हों का अनुसरण करने पर गौरवान्वित हूं।

लोगों ने सुषमा के ट्वीट को रिट्वीट कर उन्हें याद किया

Scroll to load tweet…

सहवाग ने भी किया ट्वीट

Scroll to load tweet…

सुषमाजी हमेशा दिल में रहेंगी- यूजर

Scroll to load tweet…