तसलीमा नसरीन ने ट्वीट करते हुए दो लोगों की कहानी लिखी जो बांग्लादेश से आए हैं। कहानी का पहला किरदार सुदीप है जो बांग्लादेश में आराम से रह रहा है और अपनी मर्जी से भारत आकर रहना चाहता है। भारत सरकार के नए कानून के तहत उसे भारत की नागरिकता मिल जाएगी

नई दिल्ली. राज्यसभा से भी CAB के पास होने के बाद भारत की नागरिकता में बदलाव आना तय हो गया है। जल्द ही देश के अंदर कई ऐसे लोगों को नए कानून के तहत नागरिकता मिल जाएगी जो अब तक भारत में रह रहे थे, पर भारत के नागिरक नहीं थे। इन लोगों में हिंदू, सिक्ख, ईसाई सभी धर्म के लोग होंगे, पर कोई मुस्लिम नहीं होगा। इस बात पर बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने अपना दर्द बयां किया है। नसरीन ट्वीट के जरिए भाजपा सरकार के नए विधेयक का विरोध किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तसलीमा नसरीन ने ट्वीट करते हुए दो लोगों की कहानी लिखी जो बांग्लादेश से आए हैं। कहानी का पहला किरदार सुदीप है जो बांग्लादेश में आराम से रह रहा है और अपनी मर्जी से भारत आकर रहना चाहता है। भारत सरकार के नए कानून के तहत उसे भारत की नागरिकता मिल जाएगी, पर वहीं यदि तसलीमा भारत आना चाहे, जिसके पास बांग्लादेश में कोई घर नहीं है और विचारों की वजह से उसे बांग्लादेश में प्रताड़िता किया जाता है तो उसे भारत की नागरिकता नए बिल के तहत नहीं मिलेगी। तसलीमा ना तो भारत में रह सकती है और ना ही बांग्लादेश में। इस बात पर अपना दर्द बयां करते हुए तसलीमा ने लिखा कि वह तो बेचारी बांग्लादेश भी नहीं लौट सकती। 

Scroll to load tweet…

बता दें तसलीमा नसरीन बांग्लादेश से भारत आई हैं और उनके कई उपन्यास भारत में खासे चर्चित रहे हैं। तसलीमा इससे पहले भी कई मौकों पर विवादास्पद बयान दे चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान और कैटरीना के डांस पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि उन्हें सेमीन्यूड लड़कियों के साथ डांस नहीं करना चाहिए था। इस बयान के बाद कई लोगों ने उन्हें छोटी मानसिकता वाला भी बताया था।