भाजपा नेता तजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ निशाना साधा है।

नई दिल्ली। भाजपा नेता तजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) को पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वारा गिरफ्तार कर ले जाने के मामले में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल पंजाब पुलिस का इस्तेमाल कर व्यक्तिगत हिसाब चुकता कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिद्धू ने ट्वीट किया, "तजिंदर बग्गा अलग पार्टी से हो सकते हैं और उनके साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राजनीतिक प्रतिशोध लेना गलत है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पंजाब पुलिस के माध्यम से व्यक्तिगत हिसाब चुकता करना सबसे बड़ा पाप है। पंजाब पुलिस का राजनीतिकरण कर उसकी छवि खराब करना बंद करो।"

Scroll to load tweet…

क्या है मामला?
दिल्ली भाजपा के नेता तजिंदर बग्गा ने पिछले दिनों विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया ने मोहाली साइबर क्राइम सेल में बग्गा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

आज का घटनाक्रम
मोहाली में दर्ज केस के सिलसिले में पंजाब पुलिस की साइबर सेल की टीम दिल्ली आई और शुक्रवार सुबह तजिंदर बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस बग्गा को गाड़ी में बिठाकर पंजाब ले जा रही थी। इसी दौरान हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस को रोक दिया। हरियाणा पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस के जवानों पर बग्गा का अपहरण करने का केस दर्ज करने के बाद किया। हरियाणा पुलिस ने दिल्ली पुलिस से इस संबंध में जानकारी दी गई थी। 

यह भी पढ़ें- BJP नेता तजिंदर बग्गा को अपने साथ नहीं ले जा पाई AAP की पंजाब पुलिस, हरियाणा ने छुड़ाकर दिल्ली पुलिस काे सौंपा

हरियाणा पुलिस ने बग्गा को अपने कब्जे में लेकर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। पंजाब पुलिस के जवानों के साथ पूछताछ भी की गई। इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा पुलिस कानूनी दांवपेच में लगी है। पंजाब सरकार ने हरियाणा पुलिस के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है। कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हो रही है।

यह भी पढ़ें- WHO Covid Deaths Report: राहुल गांधी ने कहा- विज्ञान झूठ नहीं बोलता, नरेंद्र मोदी बोलते हैं