शिवगंगा के कलेक्टर मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए शिवगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tamil Nadu accident: तमिलनाडु में सोमवार को सरकारी बस और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर से कई जिंदगियां तबाह हो गई। राज्य परिवहन निगम की बस और ट्रक के बीच हुए टक्कर में तीन महिलाओं की जान चली गई है। इस हादसा में सात लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह एक्सीडेंट राज्य के शिवगंगा जिले के थिरुमनजोलाई के पास हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बस में सवार थे 47 यात्री

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के थिरुमनजोलाई के पास हुए इस हादसा के दौरान राज्य परिवहन निगम की बस में 47 यात्री सवार थे। शिवगंगा के कलक्टर मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई है जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए शिवगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।