भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.97 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं, राज्यों से ऑक्सीजन की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में टाटा ग्रुप (Tata Group) इस संकट को दूर करने के लिए आगे आया है। ग्रुप ने ऐलान किया है कि लिक्विड ऑक्सीजन ले जाने के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात करेगा और ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में सरकार की मदद करेगा। 

नई दिल्ली. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.97 लाख मामले सामने आए हैं। वहीं, राज्यों से ऑक्सीजन की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में टाटा ग्रुप (Tata Group) इस संकट को दूर करने के लिए आगे आया है। ग्रुप ने ऐलान किया है कि लिक्विड ऑक्सीजन ले जाने के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात करेगा और ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में सरकार की मदद करेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर टाटा ग्रुप ने लिखा, टाटा समूह लिक्विड ऑक्सीजन के परिवहन के लिए 24 क्रायोजेनिक कंटेनरों का आयात कर रहा है और देश में ऑक्सीजन की कमी को कम करने में मदद कर रहा है। इन क्रायोजेनिक कंटेनरों का चार्टर्ड उड़ानों से आयात किया जा रहा है। क्रायोजेनिक कंटेनर को लिक्विड सिलेंडर भी कहा जाता है। इन्हें लिक्विफाइड गैस के ट्रांसपोर्टेशन और स्टोरेज के लिए खासतौर पर डिजाइन किया जाता है।

टाटा ने पिछले साल 1500 करोड़ रु दिए थे दान
टाटा ने पहले भी कोरोना के खिलाफ जंग में मदद का हाथ बढ़ाया था। टाटा ग्रुप ने कोरोना महामारी के खिलाफ 1,500 करोड़ रुपए देने का वादा किया था। इसके अलावा टाटा ने वेंटिलेटर, पीपीई किट, मास्क और परीक्षण किट की व्यवस्था की गई थी। 

Scroll to load tweet…


पीएम मोदी ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टाटा ग्रुप के इस कदम की तारीफ करते हुए स्वागत योग्य बताया। उन्होंने कहा, भारत के लोग मिलकर महामारी से लड़ेंगे। इससे पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में ऑक्सीजन की कमी से सामूहिक रूप से निपटने के सभी स्टोकहोल्डर्स से अपील की थी। 

देश में क्या है कोरोना की स्थिति?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,95,041 नए मामले आए हैं। अब तक देश में 1,56,16,130 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, देश में अब तक 1,32,76,039 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 21,57,538 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,023 लोगों की मौत हुई है। अब तक इस महामरी से 1,82,553 लोगों की मौत हो चुकी है।