यहां पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने लड़की की बिना पहचान छिपाए उसका वीडियो बनाकर वायरल किया और उसके लिए 'न्याय की मांग' कर रहा था। 

हैदराबाद. यहां पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने लड़की की बिना पहचान छिपाए उसका वीडियो बनाकर वायरल किया और उसके लिए 'न्याय की मांग' कर रहा था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां एक 16 साल की लड़की ने माता पिता के डर से रेप की झूठी कहानी गढ़ी थी। इस मामले में पुलिस ने लड़की के मकान मालिक और कांग्रेस नेता रवि गौड़ पर मामला दर्द किया है। उसने लड़की का वीडियो बनाया था, इसमें वह पूछ रहा था कि किसने उसका रेप किया, कैसे रेप किया गया, कितने लोग शामिल थे। इस वीडियो को उसने शेयर कर दिया। साथ ही उस लड़की की पहचान भी नहीं छिपाई। 

'रवि ने नाबालिग लड़की की पहचान उजागर की'
रवि के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, 509 आईपीसी, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और सेक्शन 21, 22 और अन्य के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने गंभीर अपराध किया है, उसने एक नाबालिग लड़की की पहचान को उजागर किया है। 

पुलिस ने लड़की के ब्वॉय फ्रेंड पर भी मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की ब्वॉय फ्रेंड के साथ गुरुवार को घर से फिल्म देखने के लिए निकली थी। डांट की डर से उसने अपने घर पर फोन किया और कहा कि उसके साथ अमीनपुर में कुछ लोगों ने रेप किया है।

घरवालों ने पुलिस से की शिकायत
लड़की के फोन के बाद घरवाले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने जांच में पूरे मामले को झूठा पाया। साथ ही लड़की और घरवालों की काउंसलिंग भी की।