तेलंगाना के खानपुर टाउन में प्रेमी ने कुल्हाड़ी से काटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। लड़की के साथ मौजूद उसकी बहन पर भी हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गई है। 

हैदराबाद। तेलंगाना में एक युवक ने एक लड़की की हत्या कर दी। उसने लड़की के साथ मौजूद उसकी बहन पर भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गई है। मामला प्रेम प्रसंग का है। घटना राज्य के निर्मल जिले के खानपुर टाउन में गुरुवार को घटी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मृतक लड़की और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। लड़की के परिजन लड़की के लिए वर की तलाश कर रहे थे। पाता पिता बेटी का अरेंज मैरिज करना चाहते थे। यह देखकर लड़की ने प्रेमी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। आरोपी को यह मंजूर नहीं था।

मौके पर हुई लड़की की मौत, बहन घायल

मृतक लड़की की पहचान आलेख्या के रूप में हुई है। वह गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे सिलाई संस्थान से अपनी बहन के साथ लौट रही थी। इसी दौरान उसके प्रेमी जुकांति श्रीकांत ने उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में आलेख्या की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी बहन भी घायल हो गई है।

हमला करने के बाद श्रीकांत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलेख्या और श्रीकांत के बीच प्रेम संबंध था। परिवार ने उसकी अरेंज मैरिज की प्लानिंग शुरू की तो आलेख्या ने श्रीकांत से दूरी बनानी शुरू कर दिया था। इस मामले में एक केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।