बुराड़ी में सामूहिक आत्महत्या। एक ही परिवार के 11 लोगों ने एक साथ जान दे दी। घटना को करीब डेढ़ साल बीत गए। घर को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। तब से घर खाली थी। अब इसे मोहन सिंह कश्यप नाम के शख्स ने किराए पर लिया है।  

नई दिल्ली. बुराड़ी में सामूहिक आत्महत्या। एक ही परिवार के 11 लोगों ने एक साथ जान दे दी। घटना को करीब डेढ़ साल बीत गए। घर को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं। तब से घर खाली थी। अब इसे मोहन सिंह कश्यप नाम के शख्स ने किराए पर लिया है। वह वहां ग्राउंड फ्लोर पर पैथलॉजी लैब बनाएंगे और पहले फ्लोर पर परिवार के साथ रहेंगे। 1 जुलाई 2018 को घर में 11 लोगों की लाश मिली थी। घर के 10 लोगों ने फांसी लगाई थी और 77 साल की बुजुर्ग महिला का शव बेड पर मिला था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में शिफ्ट होने से पहले हवन
घर में शिफ्ट होने आए मोहन कहते हैं कि वह पहले से ही घर को लेकर फैली भूतिया कहानी को जानते हैं। शिफ्ट होने से पहले हवन कराएंगे। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चे पहले से ही इस घर में आते-जाते रहे हैं। वे यहां ट्यूशन पढ़ते थे।

किसके नाम पर घर की जिम्मेदारी
अभी घर की जिम्मेदारी दिनेश चूंडावत नाम के शख्स के पास है। वह मृत परिवार का रिश्तेदार है। आत्महत्या के दौरान घर में 11 पाइपों का रहस्य पता चला था। मोहन का मानना है कि वह 11 पाइपों को बंद करवा देंगे। घर के दूसरे रिपेयर के काम भी करवा रहे हैं।