THANE Lok Sabha Election Result 2024:  2024 लोकसभा इलेक्शन महाराष्ट्र की थाणे सीट पर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना जीत दर्ज की है। उनके प्रत्याशी नरेश गनपत (Naresh Ganpat Mhaske) ने (UBT) शिवसेना उम्मीदवार राजन विचारे (Rajan Baburao Vichare) हराया।

थाणे. THANE Lok Sabha Election Result 2024: 2024 लोकसभा इलेक्शन महाराष्ट्र की थाणे सीट पर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना जीत दर्ज की है। उनके प्रत्याशी नरेश गनपत (Naresh Ganpat Mhaske) ने (UBT) शिवसेना उम्मीदवार राजन विचारे (Rajan Baburao Vichare) हराया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के प्रत्यारी नरेश गनपत को 734231 मिले तो वहीं (UBT) शिवसेना के उम्मीदवार राजन विचारे को 517220 ही मिले। यानि नरेश 217011 वोट से यह चुनाव जीत गए।

थाणे लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में शिवसेना के राजन बाबूराव विचारे ने जीत दर्ज की थी। उनपर 9 आपराधिक मामले दर्ज थे।

- 12वीं पास बाबूराव के पास 18.14 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। वह 5.40 करोड़ रुपए से अधिक के कर्जदार थे।

- 2014 के चुनाव में भी शिवसेना के राजन बाबूराव विचारे ने ठाणे सीट को अपने नाम किया था। उस समय उनपर 13 मामले दर्ज थे।

- 2014 में राजन बाबूराव के पास 9.85 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति थी। उनपर 1.30 करोड़ रुपए से अधिक कर्ज था।

- 2009 के लोकसभा चुनाव में एनसीपी के संजीव गणेश नाइक को जीत मिली थी। उनके खिलाफ दो केस दर्ज थे।

- 12वीं पास संजीव के पास 3.04 लाख रुपए की संपत्ति थी। उनपर कोई कर्ज नहीं था।

- 2004 के चुनाव में शिवसेना के परांजपे प्रकाश विश्वनाथ को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- ग्रेजुएट करने वाले परांजपे प्रकाश ने अपनी संपत्ति 59.05 लाख रुपए बताई थी। उनपर 13.82 लाख रुपए कर्ज था।

नोटः ठाणे लोकसभा इलेक्शन 2019 में यहां पर कुल वोटर्स 2370903 थे, जबकि 2014 में वोटर्स का आंकड़ा 2073251 था। शिवसेना उम्मीदवार राजन बाबूराव विचारे 2019 में सांसद बने। उन्हें 740969 वोट मिला। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आनंद प्रकाश परांजपे 328824 वोट पाकर दूसरे पोजीशन पर थे। वहीं, ठाणे की जनता ने 2014 के चुनाव में शिवसेना उम्मीदवार विचारे राजन बाबूराव को विजयी बनाकर 595364 वोट दिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार संजीव गणेश नाइक को 314065 वोट मिला था।

यह भी पढ़ें-लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट