पोलियोमुक्त भारत के लिए 3 दिवसीय पोलियो अभियान शुरू किया गया है। इसका औपचारिक उद्घाटन 30 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर किया था। 

नई दिल्ली. पोलियोमुक्त भारत के लिए 3 दिवसीय पोलियो अभियान शुरू किया गया है। इसका औपचारिक उद्घाटन 30 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर किया था। रविवार को इसकी विधिवत शुरुआत हुई। बता दें कि 31 जनवरी को पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इसे 'पोलियो रविवार' भी कहते हैं। यह अभियान 2 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी 2 करोड़ परिवारों तक जाकर बच्चों को पोलिया की दवा पिलाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें अभियान के बारे में..
पोलियो अभियान केंद्र सरकार की योजना है। इसमें पांच साल के कम उम्र के करीब 17 करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाना है। इस अभियान में देशभर में करीब 24 लाख स्वंयसेवक, 1.5 लाख सुपरवाइजर और कई नागरिक संगठन, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ के अलावा रोटरी आदि संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। यह भी दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम है।

रविवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के डफरिन अस्पताल में अभियान की शुरुआत कराई। यूपी में 3 करोड़ 40 लाख बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य है। यहां 10 हजार पोलियो बूथ बनाए गए हैं। घर-घर जाकर पोलियो का ड्रॉप पिलाने के लिए 69 हजार टीम तैयार की गई हैं। 

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…