बवंडर की वजह से जिले में भी काफी नुकसान हुआ है। इससे दर्जनों पेड़ उखड़ गए हैं। सड़क के किनारे आजीविका चलाने वाले लोगों के स्टाॅल बर्बाद हो गए हैं।
हुगली। चक्रवाती तूफान ‘यास’ से पहले पश्चिम बंगाल में आए बवंडर ने हुगली जिले में खासी तबाही मचाई है। बवंडर के चलते दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा है। जिले के चिनसुरा में दो लोगों की बिजली की चपेट में आने के चलते मौत हो गई है। जबकि बंदेल में भी काफी तबाही मची है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

बंदेल में भी हुआ काफी नुकसान
बवंडर की वजह से जिले के बंदेल क्षेत्र में भी काफी नुकसान हुआ है। इससे दर्जनों पेड़ उखड़ गए हैं। सड़क के किनारे आजीविका चलाने वाले लोगों के स्टाॅल बर्बाद हो गए हैं।
विधायक लाॅकेट चटर्जी ने की मुलाकात
भाजपा की स्थानीय विधायक लाॅकेट चटर्जी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनको हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।
