जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम पर मंगलवार को अर्धकुमारी के पास हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। वहीं, दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर पार कर गया है। पढ़ें सुबह की 5 बड़ी खबरें।

अमेरिका ने भारत पर लागू किया 50% टैरिफ

अमेरिकी सरकार ने भारत पर 25% अतिरिक्त शुल्क लगाने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह शुल्क दो चरणों में लागू किया गया है। ट्रंप प्रशासन की अमेरिका फर्स्ट नीति के तहत पहला 25% टैरिफ जुलाई 2025 से लागू हुआ था, जबकि दूसरा 25% टैरिफ 27 अगस्त 2025 से प्रभावी हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई वसई में चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, कई लोग मलबे में दबे

मुंबई के वसई इलाके में नारंगी रोड पर स्थित रमाबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा देर रात गिर गया। चार मंजिला इमारत का पिछला हिस्सा मलबे में दब गया। अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ अलर्ट जारी

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश का असर यमुना नदी पर दिखने लगा है। 26 अगस्त को नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर पार कर 204.56 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद केंद्रीय जल आयोगने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर 205.36 मीटर तक पहुंच सकता है, जो खतरे के निशान के बेहद करीब है।

यह भी पढ़ें: दावाः झूठे ट्रंप का कॉल रिसीव नहीं कर रहे PM मोदी, 4 बार फोन लगा चुके हैं US राष्ट्रपति

इस राज्य के स्कूलों में 4 दिन की छुट्टी, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

पंजाब में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए राज्य के सभी स्कूलों में चार दिनों की छुट्टी घोषित की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बताया कि राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चाहे सरकारी हों या प्राइवेट, 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।

वैष्णो देवी धाम में भूस्खलन से 30 लोगों की मौत, वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम पर मंगलवार को अर्धकुमारी के पास हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या 30 हो गई है। एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने बुधवार सुबह यह जानकारी दी। कल देर रात तक केवल 7 लोगों के मारे जाने की खबर थी। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा भी अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है।