MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • 17 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: बिहार में चंदन मिश्रा मर्डर में पहला अरेस्ट, रॉबर्ट वाड्रा पर ईडी का शिकंजा

17 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: बिहार में चंदन मिश्रा मर्डर में पहला अरेस्ट, रॉबर्ट वाड्रा पर ईडी का शिकंजा

17 July 10 Big News: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पहली बार चार्जशीट दाखिल की है तो दूसरी ओर एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान हादसे को लेकर AAIB ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया की गैर-जिम्मेदार रिपोर्टिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है।

3 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Jul 17 2025, 10:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1. बिहार: अस्पताल में घुसकर हत्या करने वाले बदमाशों की पहचान, पहला अरेस्ट भी
Image Credit : x.com

1. बिहार: अस्पताल में घुसकर हत्या करने वाले बदमाशों की पहचान, पहला अरेस्ट भी

पटना के पारस अस्पताल में बदमाशों ने चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया है। CCTV फुटेज में हमलावरों को हथियार निकालते और वारदात को अंजाम देते देखा गया। मिश्रा खुद भी आपराधिक रिकॉर्ड वाला था। पुलिस का दावा है कि सभी पांचों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हालांकि, तौसीफ के अलावा पुलिस ने अन्य चार नामों का खुलासा नहीं किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
2. रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने दाखिल की पहली चार्जशीट
Image Credit : ANI

2. रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने दाखिल की पहली चार्जशीट

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ शिकोहपुर जमीन घोटाले में ईडी ने पहली बार PMLA के तहत चार्जशीट दाखिल की। आरोप है कि वाड्रा की कंपनी ने 3.5 एकड़ ज़मीन ₹7.5 करोड़ में खरीदी और ₹58 करोड़ में DLF को बेची। यह सौदा कांग्रेस सरकार के दौरान हुआ था और बाद में विवादों में घिर गया।

Related Articles

Related image1
Nimisha Priya Case Timeline: केरल की नर्स के साथ 17 साल में क्या-क्या हुआ, क्या थी 2014 की वो एक भूल
Related image2
एयर इंडिया क्रैश रिपोर्ट पर बवाल: WSJ का दावा पायलट ने बंद की फ्यूल स्वीच, AAIB ने बताया कूड़ा
310
3. एयर इंडिया क्रैश पर WSJ की रिपोर्ट को AAIB ने बताया भ्रामक
Image Credit : social media

3. एयर इंडिया क्रैश पर WSJ की रिपोर्ट को AAIB ने बताया भ्रामक

12 जून को हुए एयर इंडिया हादसे में पायलट पर लगाए WSJ के आरोपों को AAIB ने नकारते हुए कहा कि अंतिम रिपोर्ट से पहले ऐसी गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग गलत है। WSJ ने दावा किया था कि पायलट ने जानबूझकर इंजन का फ्यूल सप्लाई बंद किया। AAIB ने कहा कि जांच अभी जारी है और मीडिया से संयम बरतने की अपील की।

410
4. भारतीय सेना को जल्द मिलेगी 7000 नई AK-203 राइफलें
Image Credit : X-Brigadier P Satish

4. भारतीय सेना को जल्द मिलेगी 7000 नई AK-203 राइफलें

अमेठी स्थित प्लांट से भारत-रूस समझौते के तहत बनी 7000 AK-203 राइफल्स अगले 2-3 हफ्तों में सेना को मिलेंगी। यह दुनिया की सबसे घातक राइफलों में से एक है, जिसकी मारक क्षमता 800 मीटर तक है। सेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

510
5. भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित, एक श्रद्धालु की मौत
Image Credit : X-@FaisalKhankashi

5. भारी बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित, एक श्रद्धालु की मौत

जम्मू-कश्मीर में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे अमरनाथ यात्रा को रोकना पड़ा। एक श्रद्धालु की मौत और तीन अन्य घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बालटाल मार्ग पर यात्रियों को भूस्खलन में बहते हुए देखा गया।

610
6. बिहार में ड्राइवर कांस्टेबल के 4361 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
Image Credit : Getty

6. बिहार में ड्राइवर कांस्टेबल के 4361 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

CSBC बिहार ने ड्राइवर कांस्टेबल पद के लिए 4361 रिक्तियों की घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होकर 20 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार csbc.bihar.gov.in पर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।

710
7. ट्रंप की टैरिफ नीति से अमेरिका की कमाई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Image Credit : social media

7. ट्रंप की टैरिफ नीति से अमेरिका की कमाई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक टैरिफ नीति ने अमेरिका को 2025 की दूसरी तिमाही में $64 बिलियन का कस्टम रेवेन्यू दिलाया। यह पिछले साल की तुलना में लगभग $47 बिलियन अधिक है। ट्रंप ने 10% ग्लोबल टैरिफ और विशेष रूप से स्टील व ऑटोमोबाइल पर भारी शुल्क लगाया था। विश्लेषकों ने इसे संभावित ट्रेड वॉर करार दिया लेकिन अधिकांश देशों ने संयम दिखाया।

810
8. महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को ₹749 करोड़ का निवेश मिलेगा
Image Credit : our own

8. महिंद्रा लॉजिस्टिक्स को ₹749 करोड़ का निवेश मिलेगा

महिंद्रा एंड महिंद्रा को अपनी सहायक कंपनी में ₹749.3 करोड़ तक निवेश की मंज़ूरी मिल गई है। कंपनी यह फंड राइट्स इश्यू के ज़रिए जुटाएगी, जिसकी इश्यू प्राइस ₹277 प्रति शेयर तय की गई है। यह निवेश लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के विस्तार को गति देगा।

910
9. 'सैयारा' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल
Image Credit : Social Media

9. 'सैयारा' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल

मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ₹2.69 करोड़ की टिकट बिक्री दर्ज की। अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म को दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसे रोमांस की वापसी वाली फिल्म माना जा रहा है।

1010
10. राजस्थान: खेती से जुड़े कोर्स करने पर छात्राओं को स्कॉलरशिप
Image Credit : Gemini AI

10. राजस्थान: खेती से जुड़े कोर्स करने पर छात्राओं को स्कॉलरशिप

राजस्थान सरकार ने 10वीं पास छात्राओं के लिए खेती संबंधित कोर्स करने पर 15,000 से 40,000 रुपये सालाना की स्कॉलरशिप देने की योजना शुरू की है। योजना का लाभ 11वीं से लेकर पीएचडी तक मिलेगा। यह पहल बेटियों को कृषि क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
राष्ट्रीय अपराध समाचार
बिहार समाचार
शिक्षा समाचार
व्यापार समाचार
मनोरंजन समाचार
टॉप 10
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Election 2027: कांग्रेस ने SP को सौंपी 170 सीटों की लिस्ट, 120 सीटों पर क्यों अड़ी पार्टी?
Recommended image2
Kerala Train Derailment: केरल में भारी बारिश से भूस्खलन, बिलासपुर एक्सप्रेस बेपटरी, ये 6 ट्रेनें रद्द
Recommended image3
EC RTI: दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर कैबिनेट सचिवालय ने क्यों नहीं की कार्रवाई?
Recommended image4
Blinkit Train Delivery: चलती ट्रेन में भूल गए चार्जर या दवा? अब Blinkit करेगा आपकी सीट पर डिलीवरी
Recommended image5
Mysuru To Jhansi Special Train: मैसूर से अचानक चली स्पेशल ट्रेन, दशहरा बाद घर लौटने वालों की मौज!
Related Stories
Recommended image1
Nimisha Priya Case Timeline: केरल की नर्स के साथ 17 साल में क्या-क्या हुआ, क्या थी 2014 की वो एक भूल
Recommended image2
एयर इंडिया क्रैश रिपोर्ट पर बवाल: WSJ का दावा पायलट ने बंद की फ्यूल स्वीच, AAIB ने बताया कूड़ा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved