MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • 19 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा ट्रंप के दावे पर जवाब, ममता-हिमंत बिस्वा आमने-सामने

19 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा ट्रंप के दावे पर जवाब, ममता-हिमंत बिस्वा आमने-सामने

19 July 10 Big News: ट्रंप के जेट गिराए जाने के बयान के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। महाराष्ट्र के बाद अब असम में बांग्ला विवाद के बाद ममता बनर्जी और हिमंत बिस्वा सरमा आमने-सामने हैं। राज ठाकरे ने निशिकांत दुबे को मुंबई आने की चुनौती दी है। 

4 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Jul 19 2025, 10:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1. ट्रंप के बयान के बाद देश की राजनीति गरमायी, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
Image Credit : social media

1. ट्रंप के बयान के बाद देश की राजनीति गरमायी, राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के एक कथित बयान ने भारत की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप ने एक निजी डिनर पार्टी में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के दौरान पांच फाइटर जेट गिराए गए लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि वे विमान भारत के थे या पाकिस्तान के। ट्रंप के बयान के बाद देश की राजनीति में तूफान आ गया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से सच बताने की बात कही है। राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप के दावे के बाद देश को मोदी बताएं सच्चाई क्या है? राहुल के सवाल पर बीजेपी ने उन पर जोरदार हमला बोला है लेकिन सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
210
2. बांग्ला भाषा को लेकर अब असम में विवाद
Image Credit : X

2. बांग्ला भाषा को लेकर अब असम में विवाद

हिंदी-मराठा, कन्नड़-हिंदी के नाम पर भाषाई विवाद के बाद अब असम में बांग्ला विवाद चरम पर है। बंगाली भाषा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बीच भाषा, घुसपैठ और सांस्कृतिक पहचान को लेकर तेज़ जुबानी जंग छिड़ गई है। एक ओर जहां ममता बनर्जी ने असम में बांग्ला के साथ भेदभाव करने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है तो हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुस्लिम घुसपैठ को जवाब देने की बात कही है।

310
3. निशिकांत दुबे और राज ठाकरे के बीच जुबानी जंग हुई हिंसक बयानबाज़ी में तब्दील
Image Credit : Social Media

3. निशिकांत दुबे और राज ठाकरे के बीच जुबानी जंग हुई हिंसक बयानबाज़ी में तब्दील

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच जुबानी जंग आपत्तिजनक बोल में बदल चुकी है। मराठी बोलने के लिए बिहार और यूपी के लोगों को धमकाने के मामलों को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के ठाकरे बंधुओं को यूपी में आकर धमकी देने पर पटक-पटक कर मारने के जवाब में राज ठाकरे ने खुले तौर पर मुंबई आने पर समंदर में डूबो-डूबो कर मारने का कहते हुए पलटवार किया है। पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब निशिकांत दुबे ने पहले एक बयान में कहा था कि मराठी लोगों को हम पटक-पटक कर मारेंगे। 

410
4. शाहरुख खान फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान घायल, ममता बनर्जी ने जताई चिंता
Image Credit : Shahrukh Khan Facebook

4. शाहरुख खान फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान घायल, ममता बनर्जी ने जताई चिंता

सुपरस्टार शाहरुख खान मुंबई के एक स्टूडियो में अपनी फिल्म "किंग" के एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उनके चोटिल होने की पुष्टि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की है। उन्होंने शाहरुख के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। खबर से फैन्स में चिंता की लहर है, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

510
5. राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 आईपीएस और 12 आईएएस के तबादले
Image Credit : pinterest

5. राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 आईपीएस और 12 आईएएस के तबादले

राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 91 आईपीएस और 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर सहित कई बड़े जिलों में नए एसपी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, ATS, ACB और STF जैसी यूनिट्स में भी जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

610
6. पटना अस्पताल हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, कोलकाता से पकड़े गए आरोपी
Image Credit : x.com

6. पटना अस्पताल हत्याकांड में पांच गिरफ्तार, कोलकाता से पकड़े गए आरोपी

बिहार के कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की पटना अस्पताल में हत्या के मामले में पांच आरोपियों को कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बिहार और बंगाल पुलिस की संयुक्त छापेमारी में आरोपियों को पकड़ा गया। चंदन मिश्रा हत्या के एक मामले में पैरोल पर बाहर था और गुरुवार सुबह उसे गोली मार दी गई थी।

710
7. मानसून सत्र से पहले विपक्षी INDIA ब्लॉक की रणनीति तय, 8 प्रमुख मुद्दों पर बनेगी बात
Image Credit : Getty

7. मानसून सत्र से पहले विपक्षी INDIA ब्लॉक की रणनीति तय, 8 प्रमुख मुद्दों पर बनेगी बात

INDIA ब्लॉक के 24 विपक्षी दलों ने एक ऑनलाइन बैठक कर संसद के मानसून सत्र की रणनीति पर चर्चा की। मुख्य मुद्दों में पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, ट्रंप का बयान, विदेश नीति, एसआईआर, और दलितों पर अत्याचार शामिल हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी को इन मुद्दों पर संसद में जवाब देना होगा।

810
8. पुरी में जलाई गई नाबालिग लड़की को इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा: ओडिशा CM
Image Credit : social media

8. पुरी में जलाई गई नाबालिग लड़की को इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा: ओडिशा CM

ओडिशा के पुरी में आग से झुलसी नाबालिग लड़की को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने कहा कि लड़की की हालत गंभीर है लेकिन वह बात कर पा रही है। घटना की जांच जारी है और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी। बीजद नेता नवीन पटनायक ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं पर बीजेपी सरकार को घेरा।

910
9. उत्तराखंड निवेश सम्मेलन में बाबा रामदेव बोले - यह राज्य के सुनहरे भविष्य की नींव
Image Credit : twitter

9. उत्तराखंड निवेश सम्मेलन में बाबा रामदेव बोले - यह राज्य के सुनहरे भविष्य की नींव

बाबा रामदेव ने उत्तराखंड निवेश सम्मेलन की सराहना करते हुए 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश को राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब स्वास्थ्य, शिक्षा और आध्यात्मिकता का वैश्विक केंद्र बन रहा है। उनका दावा है कि यह निवेश राज्य की छवि को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

1010
10. दिल्ली में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ
Image Credit : PMO X handle

10. दिल्ली में पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। योगी ने पीएम से मार्गदर्शन मिलने की बात कही। इस मुलाकात को आगामी विधानसभा सत्र, संगठनात्मक रणनीति और संभावित चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय राजनीति
ममता बनर्जी
राहुल गांधी
नरेंद्र मोदी
शिक्षा समाचार
खेल समाचार
 
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
425/9
AUSAUS
99 & 295
SA beat AUS by 31 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
abandoned
INDIND
118/5
WIWI
-
Match abandoned
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sat, 24 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Tue, 27 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
02:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Fri, 30 Oct, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
दवा पर 700% और मेडिकल सामान पर 1,000% तक मार्जिन? अस्पताल के बिल का ये सच चौंका देगा
Recommended image2
Uttarakhand Bride: शादी के जोड़े में 18 KM पैदल चलने को क्यों मजबूर हुई दुल्हन? CM धामी से गुहार
Recommended image3
iPhone Duo Sale: ₹2.99 लाख का फोन 5 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक, Blinkit पर ऐसा कैसे हुआ?
Recommended image4
Arunachal China Face-Off: अरुणाचल सीमा पर चीन से टकराव जारी, ITBP DG के बयान से सियासी घमासान
Recommended image5
Tiger Shroff Firing: सूरत में कहां छिपाई गई थीं 2 पिस्तौलें? बिश्नोई गैंग को लेकर जांच में नया मोड़
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved