MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • 11 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 20 बड़ी खबरें: दिल्ली में भूकंप, संजय गायकवाड़ ने फिर खड़ा किया विवाद

11 जुलाई 2025-रात 10 बजे तक की 20 बड़ी खबरें: दिल्ली में भूकंप, संजय गायकवाड़ ने फिर खड़ा किया विवाद

11 July 20 Big News: देश और दुनिया से जुड़ी अहम खबरें आज पूरे दिन सोशल मीडिया और टीवी चैनलों की हेडलाइंस बनी रहीं। चाहे वो बेंगलुरु की हाई-प्रोफाइल किटी पार्टी ठगी हो, वीज़ा कानून का प्रभाव, दिल्ली में भूकंप या शिवसेना विधायक की विवादित बयानबाज़ी। 

5 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Jul 11 2025, 10:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
120
1. बेंगलुरु किटी पार्टी ठगी कांड
Image Credit : X

1. बेंगलुरु किटी पार्टी ठगी कांड

बेंगलुरु की साविता नामक महिला, जो पहले किटी पार्टियों में शामिल होकर खुद को राजनीतिक संपर्कों वाली बताती थी, अब करोड़ों की ठगी के आरोप में गिरफ्तार हुई है। उसने अमीर महिलाओं को UAE में सस्ता सोना और टीवी चैनल प्रोजेक्ट्स में निवेश का लालच देकर चूना लगाया। FIR में 20 से ज्यादा पीड़िताओं के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने उसे उसके छह सहयोगियों सहित पकड़ा है।

220
2. अमेरिका में वीजा लेना होगा महंगा
Image Credit : Social Media

2. अमेरिका में वीजा लेना होगा महंगा

डोनाल्ड ट्रंप की 'One Big Beautiful Bill' के तहत अमेरिका ने ‘Visa Integrity Fee’ नाम से $250 का नया शुल्क जोड़ दिया है। इससे भारतीय छात्रों, पर्यटकों और कामकाजी लोगों के लिए वीजा की लागत ₹40,000 से अधिक हो जाएगी। यह शुल्क 2026 से लागू होगा और इसका मकसद वीजा नियमों के उल्लंघन को रोकना बताया गया है।

Related Articles

Related image1
Delhi Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में दूसरी बार डोली धरती, लोग घर-ऑफिस छोड़कर भागे
Related image2
ट्रंप का भारत को एक और झटका: अमेरिकी वीज़ा होगा 2.5 गुना महंगा, 'Visa Integrity Fee' से जेब पर भारी बोझ
320
3. One Nation One Election पर पूर्व CJIs की चेतावनी
Image Credit : Twitter

3. One Nation One Election पर पूर्व CJIs की चेतावनी

पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ और जेएस खेहर ने संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष कहा कि एक साथ चुनाव कराने की योजना में चुनाव आयोग को असीमित अधिकार देना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने संविधान में ‘Checks and Balances’ के सिद्धांत का हवाला दिया। साथ ही, उन्होंने स्वतंत्र निगरानी तंत्र बनाए जाने की सलाह दी।

420
4. शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का आपत्तिजनक बयान
Image Credit : Social media

4. शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का आपत्तिजनक बयान

संजय गायकवाड़ ने एक कैंटीन स्टाफ को थप्पड़ मारने के बाद अब बंट समुदाय के शेट्टी लोगों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डांस बार, लेडीज बार जैसे काम महाराष्ट्र के नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय समुदाय के लोग करते हैं। उनका बयान सांप्रदायिक और नस्लभेदी करार दिया जा रहा है।

520
5. दिल्ली-NCR में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके
Image Credit : Asianet News

5. दिल्ली-NCR में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

हरियाणा के झज्जर में शुक्रवार शाम 7:49 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था और झटके दिल्ली, रोहतक और बहादुरगढ़ तक महसूस किए गए। यह दो दिनों में दूसरी बार है जब दिल्ली-एनसीआर में धरती डोली।

620
6. अजीत डोभाल का ऑपरेशन सिंदूर पर बयान
Image Credit : ANI

6. अजीत डोभाल का ऑपरेशन सिंदूर पर बयान

NSA डोभाल ने IIT मद्रास के दीक्षांत समारोह में कहा कि पाकिस्तान ने जो दावे किए वो झूठे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ, न तो कोई फोटो है, न सैटेलाइट इमेज। सेना ने योजना के अनुसार सटीक कार्रवाई की।

720
7. प्रियंका चतुर्वेदी का आरएसएस-बीजेपी पर हमला
Image Credit : ANI

7. प्रियंका चतुर्वेदी का आरएसएस-बीजेपी पर हमला

शिवसेना (UBT) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मोहन भागवत के ‘75 के बाद पद छोड़ने’ वाले बयान को पीएम मोदी के लिए संकेत बताया। उन्होंने भाजपा और आरएसएस के बीच मतभेद की संभावना जताई और इसे राजनीतिक संदेश बताया।

820
8. ऑपरेशन शिवा 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा तैनाती
Image Credit : Asianet News

8. ऑपरेशन शिवा 2025: अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा तैनाती

भारतीय सेना ने CAPF और प्रशासन के साथ मिलकर ऑपरेशन शिवा शुरू किया है। आतंकवादी खतरों को देखते हुए यात्रा मार्गों पर 8500 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। तकनीकी संसाधनों और आपदा प्रबंधन तंत्र को भी मजबूत किया गया है।

920
9. अमित शाह का 12 जुलाई को केरल दौरा
Image Credit : social media

9. अमित शाह का 12 जुलाई को केरल दौरा

गृह मंत्री अमित शाह नए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और 'विकसित केरल सम्मेलन' को संबोधित करेंगे। शाम को वे प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। इसे दक्षिण में भाजपा की पकड़ मजबूत करने की रणनीति माना जा रहा है।

1020
10. आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा
Image Credit : ANI

10. आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा

आदित्य ठाकरे ने जन सुरक्षा विधेयक 2024 पर सवाल उठाया और कहा कि यह विधेयक जनता की नहीं, भाजपा की सुरक्षा करता है। उन्होंने पूछा कि नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ अब तक क्या हासिल किया और कौन से कानून के तहत।

1120
11. वायुसेना में अग्निवीर भर्ती शुरू
Image Credit : Getty

11. वायुसेना में अग्निवीर भर्ती शुरू

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु इन्टेक 02/2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। यह भर्ती 11 जुलाई से 31 जुलाई तक खुलेगी। चार साल की अल्पकालिक सेवा के लिए युवा इस योजना में शामिल हो सकते हैं।

1220
12. रामायणम् में सनी देओल की हनुमान भूमिका
Image Credit : Social Media

12. रामायणम् में सनी देओल की हनुमान भूमिका

नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायणम्' में सनी देओल हनुमान का रोल निभा रहे हैं। हालांकि पहले पार्ट में उनका रोल एक्सटेंडेड कैमियो जैसा होगा। फिल्म का टीज़र सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई है।

1320
13. सावन के पहले दिन सोना हुआ महंगा
Image Credit : Getty

13. सावन के पहले दिन सोना हुआ महंगा

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,150 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। अमेरिकी नीतियों और ट्रंप की टैरिफ धमकियों के चलते सोने में निवेश फिर से बढ़ रहा है। हालांकि डॉलर की मजबूती से बढ़त सीमित है।

1420
14. खड़गे ने भाजपा पर मतदाता सूची हेरफेर का आरोप लगाया
Image Credit : Getty

14. खड़गे ने भाजपा पर मतदाता सूची हेरफेर का आरोप लगाया

भुवनेश्वर में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा SIR प्रक्रिया के जरिए बिहार में 2 करोड़ लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर कर रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया और लोगों से भाजपा को हराने की अपील की।

1520
15. बाड़मेर में पति ने पत्नी की तलवार से की हत्या
Image Credit : Getty

15. बाड़मेर में पति ने पत्नी की तलवार से की हत्या

राजस्थान के बाड़मेर में पति ने तलवार से पत्नी की गर्दन काट दी। वारदात घर में बच्चों और माता-पिता की मौजूदगी में हुई। आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।

1620
16. टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का अंतिम संस्कार
Image Credit : social media

16. टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव का अंतिम संस्कार

राधिका यादव की हत्या उनके पिता दीपक यादव ने कथित रूप से की। पोस्टमॉर्टम में चार गोलियां निकलीं। पिता पुलिस रिमांड में है और घटना की वजह टेनिस अकादमी को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।

1720
17. चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गई
Image Credit : Asianet News

17. चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गई

11 लोगों की मौत और 50 घायल होने की जांच रिपोर्ट रिटायर्ड जस्टिस डी’कुन्हा ने CM सिद्धारमैया को सौंपी। सरकार आगामी कैबिनेट बैठक में रिपोर्ट की सिफारिशों पर चर्चा करेगी।

1820
18. बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का बड़ा ट्रांसफर
Image Credit : pinterest

18. बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का बड़ा ट्रांसफर

CM नीतीश कुमार ने 1.11 करोड़ लाभार्थियों को ₹1227.27 करोड़ की राशि DBT के जरिए ट्रांसफर की। लाभार्थियों ने बढ़ी हुई पेंशन पर संतोष व्यक्त किया और CM को धन्यवाद दिया।

1920
19. विंबलडन सेमीफाइनल में दिखे सचिन तेंदुलकर
Image Credit : ANI

19. विंबलडन सेमीफाइनल में दिखे सचिन तेंदुलकर

विंबलडन 2025 के सेमीफाइनल में सचिन तेंदुलकर सेंटर कोर्ट पर नजर आए। स्पेन के अल्काराज़ और अमेरिका के फ्रिट्ज़ के मैच में उनकी मौजूदगी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

2020
20. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में Operation Baam के बाद हिंसा
Image Credit : X-@NeerajRanjan84

20. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में Operation Baam के बाद हिंसा

Turbat में ग्रेनेड हमले में महिलाएं और बच्चे घायल, BLF ने 17 जगहों पर हमलों की जिम्मेदारी ली। पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला कर संचार प्रणाली को नुकसान पहुंचाया गया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
विदेशी महिला के साथ स्पा में गंदी हरकत, बेंगलुरु में मचा बवाल
Recommended image2
मंत्री जी के ऑफिस से सोना और ₹1.5 लाख कैश ले उड़ा चोर! कर्नाटक विधानसभा में तो गजब ही हो गया
Recommended image3
Silver Price Shock: चांदी 5 हजार सस्ती, जानिए आज का सिल्वर रेट, शहरवार भाव और आगे का खतरनाक संकेत
Recommended image4
Social Media AI Trend: ChatGPT का AI कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा इंटरनेट पर हलचल?
Recommended image5
तेल खरीद में भारत का गाइडिंग फैक्टर क्या है? US ट्रेड डील पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी का पहला रिएक्शन
Related Stories
Recommended image1
Delhi Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में दूसरी बार डोली धरती, लोग घर-ऑफिस छोड़कर भागे
Recommended image2
ट्रंप का भारत को एक और झटका: अमेरिकी वीज़ा होगा 2.5 गुना महंगा, 'Visa Integrity Fee' से जेब पर भारी बोझ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved