देश में कोरोना संक्रमण का असर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। इससे माना जा रहा है कि संक्रमण की दूसरी लहर गुजर चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में 52 हजार नए केस मिले हैं, जबकि इसी दौरान 1423 लोगों की मौत हुई।

नई दिल्ली. यह राहत की खबर है कि देश से कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में करीब 52 हजार नए केस मिले। यह आंकड़ा 88 दिनों बाद यानी 89वें दिन सबसे कम आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रिकवरी रेट बढ़कर 96.36% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.83% है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 दिनों में रोज आधे मरीज घटे
देश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी रेट बेहतर है। पिछले 15 दिनों में लगातार 48 प्रतिशत केस घटे हैं। पिछले 24 घंटे में 78 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। देश में अब तक 2.99 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.88 करोड़ लोग ठीक हो गए। 

मौतें घटीं, लेकिन महाराष्ट्र में अब भी सबसे अधिक जानें गईं
देश में पिछले 24 घंटे में 1425 लोगों की जान गई। अब तक 3.88 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 1.17 लाख लोगों की जान गई। यह पूरे देश में सबसे अधिक है। यहां पिछले 24 घंटे में 600 से अधिक लोगों की जान गई।

देश में वैक्सीनेशन की स्थिति
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 29.35 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 2.98 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,39,996 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 28,00,36,898 हुआ। 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona